फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   One plant, many hopes... a day dedicated to greenery.

Banda News: एक पौधा, अनेक उम्मीदें...हरियाली के नाम रहा दिन

Mon, 13 Jul 2026 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 13 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
One plant, many hopes... a day dedicated to greenery.
दीवानी न्यायालय परिसर में पौधे को पानी देतीं जिला जल। स्रोत - सूचना विभा
बांदा। शासन के निर्देशन पर शनिवार को जिले में पौधरोपण का त्योहार मनाया गया। इस दौरान सभी सार्वजनिक परिसरों सहित निजी भवनों में पौधरोपण हुआ। लोगों ने बढ़-चढ़कर इस अभियान में सहभागिता कर पौधों का संरक्षित रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत के नेतृत्व में विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षकों, कर्मचारियों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में सागर मप्र के एसडीएम शैलेश द्विवेदी, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की लीगल एडवाइजर डॉ. सबीहा रहमानी, रजत सेठ, डॉ. आलोक भारद्वाज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नीम, पीपल, बरगद, पाकड़, करंज, कदंब, जामुन सहित अन्य प्रजातियों के करीब 400 पौधे लगाए गए। कुलपति डॉ. एसवीएस राजू ने कहा कि इस अभियान से लोगों में पर्यावरण संरक्षण के लिए चेतना जागृत हाेगी। कार्यक्रम में कुलसचिव डाॅ. एसके सिंह, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. शैलेंद्र चौरसिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बबेरू नगर पंचायत अध्यक्ष डाॅ. विवेकानंद गुप्ता, चंद्रपाल कुशवाहा, मुकेश, शिवपूजन, जितेंद्र, रामकृपाल मौर्या, ज्ञानप्रकाश, रमेश सहित अन्य मौजूद रहे।
तिंदवारी क्षेत्र के गांवों में भी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। सैमरी गांव के बच्चू तालाब में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाए गए। इस दौरान प्रधान अरुण भाई, ग्राम पंचायत अधिकारी अजीत पाल, एडीओ प्रदीप अनुरागी सहित अन्य मौजूद रहे।
कालिंजर क्षेत्र के कटरा स्थित मेला मैदान के पास अमृत सरोवर परिसर में पौधरोपण हुआ। विधायक ओममणी वर्मा ने लोगों को पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
करतल पुलिस चौकी में प्रभारी अनिल कुमार साहू ने स्टॉफ के साथ पौधरोपण किया। वहीं, एक अन्य कार्यक्रम में बुंदेलखंड ग्राम उत्थान समिति की ओर से क्षेत्र के कई गांवों में पौधरोपण अभियान चलाया गया। समिति संयोजक राघवेंद्र सिंह ने घर-घर जाकर लोगों को पौधे सौंपे।
मटौंध थाना परिसर में प्रभारी दीपेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में करीब 500 पौधे रोपे गए। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्रीगार्ड भी लगवाए गए। गिरवां क्षेत्र के पंडित रामस्वरूप उपाध्याय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार तिवारी के नेतृत्व में परिसर में पौधरोपण किया गया।

बिसंडा पीएचसी में चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप के नेतृत्व में अनार, आम, कंजी, सागौन, अर्जन सहित करीब 518 पौधे लगाए गए। इस दौरान रत्नेंद्र प्रकाश, शैलेश शुक्ला, प्रदीप अग्रवाल, अभिजीत उपाध्याय सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed