सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pallu stuck in the axle of the thresher, woman dies after being hit six times

Banda News: पल्लू थ्रेसर की धुरी में फंसा, छह पटकनी खाने से महिला की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 11 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Pallu stuck in the axle of the thresher, woman dies after being hit six times
फोटो- 11 सोमवती। फाइल फोटो।
विज्ञापन
बांदा। सास-ससुर के साथ फसल कतराई कर रही महिला की धोती का पल्लू हवा से थ्रेसर की धुरी में फंस जाने से वह छह पटकनी खाकर धुरी में फंस गई। परिजनों ने थ्रेसर बंद कर उसे लहूलुहान हालत में बाहर निकाला। कानपुर ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई।
Trending Videos

मरका थाना क्षेत्र के कलाना गांव के शिवलहा डेरा निवासी गया प्रसाद ने बताया कि गुरुवार की देर शाम वह खेत में गेहूं की फसल की कतराई करा रहे थे। थ्रेसर से जुड़ी ट्रॉली में उनकी बहू सोमवती (25) गेहूं की लॉक को डाल रही थी। हवा चलने से उसकी धोती का पल्लू थ्रेसर और ट्रॉली के बीच लगी धुरी में फंस गया। इससे वह छह पटकनी खाकर धुरी में लिपटकर लहूलुहान हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने देखा तो तुरंत थ्रेसर बंद कर उसे गंभीर हालत में बाहर निकाला। परिजन उसे लेकर पहले बबेरू सीएचसी पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने उसे बांदा जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। जिला अस्पताल लेकर आए तो डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया। देर रात मेडिकल कॉलेज से भी डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे कानपुर ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
ससुर ने बताया के सोमवती का पति विमलेश अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करता है। वह आ रहा है। सोमवती के एक पुत्र दो पुत्रियां हैं। मरका थाना इंस्पेक्टर मिथलेश सिंह ने बताया कि थ्रेसर में पल्लू फंसने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed