{"_id":"69d94a05424348cb7c06cc7e","slug":"fatehpur-bdc-who-was-on-his-way-to-his-maternal-home-fell-into-a-ditch-along-with-his-bike-and-died-banda-news-c-212-1-sknp1006-144320-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ननिहाल जा रहे फतेहपुर के बीडीसी बाइक समेत खंती में गिरे, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ननिहाल जा रहे फतेहपुर के बीडीसी बाइक समेत खंती में गिरे, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बाइक से ननिहाल जा रहे फतेहपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य बाइक समेत खंती में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में पुलिस ने उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
फतेहपुर के जाफरगंज थाना क्षेत्र के बुधौली गांव निवासी अनंतराम ने बताया कि उनका भतीजा अनुज कुमार (28) क्षेत्र पंचायत सदस्य था। रात 12 बजे तक वह अपने घर में था। उसके बाद वह लोग सोने के लिए चले गए। रात में ही वह अपनी ननिहाल पैलानी थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव जा रहा था। पैलानी के नरी गांव के पास मोड़ पर अचानक बाइक के अनियंत्रित होने से बाइक समेत खंती में गिर गया।
ग्रामीणों ने देखा तो डायल-112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तभी उसके मोबाइल पर उसकी ननिहाल से फोन आ गया। जिससे उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस और परिजनों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां युवक ने दम तोड़ दिया। चाचा के मुताबिक, अनुज की 12 मई को शादी थी। वह तीन भाई व दो बहनों में बड़ा था।
पिता संतराम कानपुर में रहकर मजदूरी करते हैं। दो छोटे भाई भी बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। मां शकुंतला का 13 साल पहले निधन हो चुका है। पैलानी थाना इंस्पेक्टर राजेश वर्मा ने बताया कि मोड़ पर बाइक के अनियंत्रित होने से खंती में गिरने से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
Trending Videos