फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Patient being treated on torn mattresses and tables at the trauma center.

Banda News: ट्रॉमा सेंटर में फटे गद्दे और टेबल पर हो रहा मरीज का उपचार

Mon, 13 Jul 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 13 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Patient being treated on torn mattresses and tables at the trauma center.
मरीज का बीपी मापने के लिए लगी मशीन। संवाद - फोटो : सांकेतिक
बांदा। जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के इमरजेंसी वार्ड का हाल ठीक नहीं है। वार्ड में फटे गद्दे पर तो आवाजाही वाले रास्ते में टेबल पर लिटाकर बोतल चढ़ाने के साथ मरीजों का उपचार दिया जाता है। इतनी अव्यवस्था को कोई अधिकारी देखने वाला नहीं है।
विज्ञापन


ट्रॉमा सेंटर में सोमवार को डॉक्टर कक्ष के बाहर रास्ते में ही एक महिला को टेबल पर लिटाकर उसे बोतल चढ़ाई जा रही थी। तीमारदार माया देवी ने बताया कि उल्टी दस्त होने की वजह से महिला को भर्ती कराया था। अंदर वार्ड में जगह न होने की वजह से रास्ते में ही टेबल डाल कर लिटा दिया। इसी तरह डॉक्टर कक्ष के बगल के रास्ते में भी दो टेबल पड़ी हुई थीं।
विज्ञापन

तीमारदारों के साथ बैठाकर मरीज का मापा बीपी
छोटी बाजार रहूनिया गोठनिया निवासी योगेश सोनी ज्वैलरी का काम करते हैं। रविवार दोपहर वह तेजाब निकालकर कुछ करने जा रहे थे। इस दौरान उनके शरीर पर तेजाब गिर गया। वह दर्द और जलन से कराहते हुए ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे जहां तीमारदार बैठते, वहीं बैठा दिया। एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने वहीं पर बीपी मापा।
विज्ञापन
विज्ञापन




--
पंखे भी नहीं देते ठीक से हवा

ट्रॉमा सेंटर के अंदर मरीजों को हवा देने के लिए लगे पंखे भी ठीक तरह से हवा नहीं देते हैं। कई बार मरीजों ने इसकी शिकायत डॉक्टर से की, लेकिन समाधान नहीं हो सका है।

----
ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार किया जा रहा है। नियमित रूप से चादर बदला जा रहा, गद्दे फटे हैं तो उसे बदलवाया जाएगा। -डॉ.किशून कुमार, सीएमएस

मरीज का बीपी मापने के लिए लगी मशीन। संवाद

मरीज का बीपी मापने के लिए लगी मशीन। संवाद- फोटो : सांकेतिक

मरीज का बीपी मापने के लिए लगी मशीन। संवाद

मरीज का बीपी मापने के लिए लगी मशीन। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed