फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pradhan complains of people taking ration in the name of a dead woman

Banda News: मृत महिला के नाम पर ले रहे राशन, प्रधान ने की शिकायत

Sun, 03 May 2026 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 03 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Pradhan complains of people taking ration in the name of a dead woman
फोटो - 04 आपूर्ति कार्यालय नरैनी। संवाद
नरैनी। आपूर्ति कार्यालय की लापरवाही से मृत व्यक्ति के नाम का फायदा अन्य उठा रहे हैं। ऐसा एक मामला लहुरेटा गांव में सामने आया है। गांव की एक मृत महिला का अंत्योदय राशन कार्ड किसी दूसरे परिवार को जारी कर दिया गया, जो हर माह राशन ले रहा है। ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत एसडीएम से कर कार्ड को निरस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन




लहुरेटा गांव के प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद आरिफ ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि गांव के मजरा में खाद्यान्न राशन दुकान संचालित है। अंत्योदय राशन कार्ड धारक बिस्मिल्ला की मृत्यु वर्ष 2020 - 21 में हो गई थी। इस मृतिका का अंत्योदय राशन कार्ड आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय में साठगांठ कर दूसरे परिवार को जारी कर दिया गया, जो बराबर राशन उठा रहा है।
विज्ञापन




नियमानुसार ग्राम पंचायत द्वारा द्वारा प्रस्ताव भेजा जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया । कार्यालय से साठगांठ करके अंत्योदय राशन कार्ड जारी करवा लिया गया। प्रधान प्रतिनिधि ने एसडीएम से मामले की तत्काल जांच करवाकर राशन कार्ड निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed