{"_id":"69f78f9c409a931202075c76","slug":"professionals-only-for-regular-and-marriage-applicants-the-rest-are-making-rounds-banda-news-c-212-1-sknp1006-145761-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: व्यावसायिक सिर्फ नियमित व शादी आवेदन वालों को, शेष लगा रहे चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: व्यावसायिक सिर्फ नियमित व शादी आवेदन वालों को, शेष लगा रहे चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 03 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 05 गैस एजेंसी में खड़े उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
बांदा। व्यावसायिक और फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल- छोटू) सिलिंडरों के दाम बढ़ने के बाद भी उपभोक्ताओं को दोनों सिलिंडर आसानी से नहीं मिल पा रहे हैं। व्यावसायिक सिलिंडर सिर्फ नियमित ग्राहकों और शादी ब्याह वाले आवेदनों को ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं। दूसरी तरफ एक एजेंसी की बात करें तो एफटीएल के नए कनेक्शन का अभी तक खाता नहीं खुला है। एफटीएल के महज छह कनेक्शन ही हैं, सातवां अब तक नहीं हो सका है।
बड़े व्यावसायिक सिलिंडरों के दामों में वृद्धि होने के बाद बड़ा सिलिंडर अब 2125 रुपये के स्थान पर 3118 रुपये का मिल रहा है। इसी तरह से एफटीएल सिलिंडर भी 562 रुपये की जगह अब 823 रुपये 50 पैसे में मिल रहा है। एजेंसियों में व्यावसायिक बड़े सिलिंडर सिर्फ शादी-ब्याह वाले आवेदन कर्ताओं को ही या फिर नियमित उपभोक्ताओं को ही उपलब्ध करा रहे हैं।
अगर कोई उपभोक्ता नियमित नहीं है तो वह बड़े सिलिंडर के लिए एजेंसी में चक्कर लगा रहा है। उसे बड़े सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। दूसरी तरफ एफटीएल सिलिंडर एजेंसी में तो मौजूद हैं, पर उनके ग्राहकों की संख्या नाममात्र है। एक एजेंसी से पूछा गया तो वहां एफटीएल के सिर्फ छह कनेक्शन ही मिले। जबकि एफटीएल मजदूर-पेशा, नौकरी-पेशा, बाहर रहने वालों के लिए है।
एजेंसियों में आज भी घरेलू सिलिंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। कुछ एजेंसियों में तो होम डिलीवरी शुरू होने के बाद भी उपभोक्ता बुकिंग समस्या और डीएसी नंबर न आने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
व्यावसायिक बड़े सिलिंडर सिर्फ नियमित रजिस्टर्ड उपभोक्ताओं या शादी वाले आवेदनकर्ताओं को ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एफटीएल के उनके पास छह कनेक्शन हैं। अब तक नया कोई कनेक्शन नहीं हो सका है।
रामेंद्र शर्मा
संचालक, अराधना गैस एजेंसी, बांदा।
व्यावसायिक और एफटीएल दोनों की जनपद में आवक है। नए कनेक्शन भी दिए जा रहे हैं। चूंकि सहालग का सीजन चल रहा है इसलिए बड़े व्यावसायिक सिलिंडर नियमित व शादी आवेदन वालों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
क्यामुद्दीन अंसारी
जिला पूर्ति अधिकारी, बांदा
Trending Videos