सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rain and hailstorm brought down the temperature by 11 degrees, with the maximum temperature reaching 35.5 degrees.

Banda News: बारिश और ओलावृष्टि ने गिराया 11 डिग्री तापमान, 35.5 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 01 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Rain and hailstorm brought down the temperature by 11 degrees, with the maximum temperature reaching 35.5 degrees.
फोटो - 13 पपरेंदा गांव में बारिश से गीली सड़क और गुजरते राहगीर। संवाद
विज्ञापन
बांदा। अप्रैल माह के अंत में भीषण गर्मी के सभी रिकॉर्ड तोड़ने के बाद बुधवार की देररात शुरू हुई बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया है। पूरब की ओर से आए बादलों और हवा में नमी का प्रतिशत बढ़ने के कारण बृहस्पतिवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे आमजन को झुलसाने वाली तपिश से बड़ी राहत मिली। वहीं कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई।
Trending Videos




कृषि विश्वविद्यालय के कृषि एवं मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिनेश शाहा ने बताया कि पूरब की ओर से आई बारिश और हवा ने मौसम में यह परिवर्तन लाया है। पूर्वानुमान के मुताबिक 28 अप्रैल से दो मई तक तापमान में कमी और हवा में नमी के प्रतिशत में वृद्धि की उम्मीद थी, जो गुरुवार को पूरी तरह से सच साबित हुई। सुबह से ही हवा में 35 प्रतिशत नमी दर्ज की गई, जिससे पांच से सात किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके परिणामस्वरूप, अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रहा, जबकि न्यूनतम तापमान बुधवार की तुलना में तीन डिग्री लुढ़ककर 24 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बृहस्पतिवार का दिन अप्रैल के पिछले दिनों की तुलना में काफी राहत भरा रहा। बादल छाए रहने और हवा में बढ़ी नमी के कारण लू का प्रकोप नहीं चला, बल्कि हवा में ठंडक का एहसास हुआ।



विभिन्न क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का असर



जिले के कई हिस्सों, विशेषकर तिंदवारी, पैलानी में बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। 15 मिनट तक हुई तेज बारिश ने मौसम का मिजाज एकदम से बदल दिया। हालांकि, दोपहर बाद तेज धूप के फिर से निकलने से लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, अतर्रा कस्बे में हल्की बारिश के साथ ओले भी गिरे, जिससे भीषण गर्मी और तपिश से लोगों को राहत मिली। बुधवार रात से ही ओलावृष्टि का असर सुबह तक जारी रहा। काले बादल छाए रहने से लोगों में गर्मी से राहत मिलने का उत्साह था, लेकिन दोपहर बाद तेज धूप ने फिर से मायूसी ला दी।

फोटो - 13 पपरेंदा गांव में बारिश से गीली सड़क और गुजरते राहगीर। संवाद

फोटो - 13 पपरेंदा गांव में बारिश से गीली सड़क और गुजरते राहगीर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed