फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Restructuring of the project and water storage difficulties will be resolved.

Banda News: परियोजना के पुनर्गठन और जल भंडारण की कठिनाइयां करेंगे दूर

Sun, 10 May 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 10 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Restructuring of the project and water storage difficulties will be resolved.
फोटो - 04 निरीक्षण के दौरान मौजूद केंद्रीय जल आयोग की टीम। स्त्रोत : विभाग
करतल। केंद्रीय जल आयोग और केन-बेतवा लिंक नहर (परिकल्प और नियोजन) के तकनीकी दल ने सात से नौ मई तक पन्ना जिले के अजयगढ़ तहसील में केन नदी पर निर्मित बरियापुर पिकअप बांध का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण बुंदेलखंड क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण परियोजना के पुनर्गठन, नवीनीकरण और जल भंडारण संबंधी कठिनाइयों के निराकरण पर केंद्रित था।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केन नहर प्रणाली के पुनरोद्धार के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों, संरचनाओं और उनकी गुणवत्ता की समीक्षा की। साथ ही कार्यों की प्रगति, व्यय की स्थिति और निर्धारित मानकों के अनुपालन का भी परीक्षण किया गया। अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि केन-बेतवा लिंक परियोजना क्षेत्र में सिंचाई क्षमता बढ़ाने, जल संसाधनों के समुचित प्रबंधन और कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

निरीक्षण उपरांत अधिकारियों द्वारा कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने, निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने और समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों में आवश्यक तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इस निरीक्षण में केंद्रीय जल आयोग के मुख्य अभियंता विवेक त्रिपाठी, निदेशक शोमेश कुमार, उप निदेशक वारिद गुप्ता और विवेक सोनी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed