{"_id":"6a567a1fac60faa2ee006ee6","slug":"review-of-flood-preparedness-measures-during-a-community-gathering-banda-news-c-12-1-knp1100-1587171-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: चौपाल लगाकर बाढ़ से बचाव की तैयारियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: चौपाल लगाकर बाढ़ से बचाव की तैयारियों की समीक्षा
Tue, 14 Jul 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो-18-चौपाल में मौजूद राज्यमंत्री रामकेश निषाद व डीएम अमित आसेरी। स्रोत: प्रशासन
- फोटो : निजी अस्पताल में घायल दिनेश चंद का होता उपचार। स्त्रोत: स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मंगलवार को तहसील पैलानी के गांव शंकरपुरवा में चौपाल का आयोजन किया। इसमें जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, जिलाधिकारी अमित आसेरी और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल शामिल हुए। अधिकारियों ने बाढ़ पूर्व बचाव एवं तैयारियों की समीक्षा की और ग्रामीणों से संवाद किया। राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रबंधन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
शंकरपुरवा के कच्चे मार्गों पर तत्काल लाल मिट्टी डलवाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने बाढ़ प्रभावित गांवों में पीए सिस्टम और सोलर पैनल लगाने की बात कही। उन्होंने जल निगम को एक सप्ताह में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग की 18 मेडिकल टीमें तैयार हैं, जिनमें दवाएं और क्लोरीन-ब्लीचिंग पाउडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। संभावित प्रसव वाली महिलाओं का भी पूर्व चिह्नीकरण किया गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशुओं के टीकाकरण, जियोटैगिंग और भूसा-चारा की व्यवस्था करने को कहा गया।
पिचिंग कार्य शुरू कराने के निर्देश
राज्यमंत्री ने शंकरपुरवा क्षेत्र में नदी की कटान रोकने के लिए पिचिंग कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि पीएसी और पुलिस बल को बाढ़ की संभावित स्थिति के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने गांव के पांच जिम्मेदार नागरिकों की एक निगरानी समिति गठित करने को कहा। यह समिति बाढ़ की गतिविधियों की सूचना तत्काल उप जिलाधिकारी पैलानी को उपलब्ध कराएगी। पर्याप्त संख्या में नावों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया गया।

फोटो-18-चौपाल में मौजूद राज्यमंत्री रामकेश निषाद व डीएम अमित आसेरी। स्रोत: प्रशासन- फोटो : निजी अस्पताल में घायल दिनेश चंद का होता उपचार। स्त्रोत: स्वयं
विज्ञापन