{"_id":"6a567a944efd253ae5002fcf","slug":"sesame-sowing-in-full-swing-due-to-favorable-temperatures-banda-news-c-212-1-bnd1007-149657-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: तापमान अनुकूल होने से तिल बोआई जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: तापमान अनुकूल होने से तिल बोआई जोरों पर
Tue, 14 Jul 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो-12 - तिंदवारी कस्बे में तिल की बोआई करता किसान। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिंदवारी। बीते दिनों हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। खेतों में ताव आने के बाद तिल सहित अन्य फसलों की बोआई तेजी से जारी है। क्षेत्र के परसौंडा, मिरगहनी, बछेउरा, तेहरीमाफी सहित अन्य गांवों में खेती किसानी का कार्य शुरू हो गया है। बीते सप्ताह हुई बारिश के बाद किसानों में उत्साह है।
परसौंडा के रामप्रकाश, साकेत, मिरगहनी के उमेश, दयानंद, बछेउरा के किशोरीलाल, महेश सहित अन्य किसानों ने बताया कि बीते सप्ताह दो दिन पर्याप्त मात्रा में बारिश हुई थी। इससे खेतों में पर्याप्त नमी बनी हुई है। कहा कि तापमान तिल फसल की बोआई और धान की नर्सरी के अनुकूल है। बारिश के पहले जो तिल बोई गई है उसके अंकुरण में फायदा मिलेगा।
वहीं इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि जून से लेकर जुलाई तक तिल बोआई की जाती है। तिल की फसल में पानी की जरूरत होती है। पानी समय से नहीं मिला तो फसल सूख जाती है, वहीं अगर ज्यादा बारिश हुई तो यह सड़ भी जाती है।