फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Son-in-law attacks mother-in-law with an axe; she dies.

Banda News: दामाद ने सास पर कुल्हाड़ी से किए वार, हुई मौत

Mon, 13 Jul 2026 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 13 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law attacks mother-in-law with an axe; she dies.
मृतका बानो। फाइल फोटो।
बांदा। दामाद के खिलाफ चोरी की तहरीर देकर बेटी संग घर लौट रही महिला को उसके दामाद व दो चाचा ने रास्ते में रोक लिया। दामाद ने कुल्हाड़ी से महिला की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतका की बेटी ने पति व दो चाचा ससुर के खिलाफ मां की हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन



बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव निवासी आलिया उर्फ गुले परवीन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह मां बानो (45) के साथ शनिवार शाम करीब चार बजे बिसंडा थाने गई थीं। बानो ने गांव के ही रहने वाले दामाद लवकुश के खिलाफ घर पर कब्जा करके जेवरात, 35 हजार रुपये और फ्रिज चोरी करने का आरोप लगाया था। तहरीर देकर मां-बेटी आठ बजे वापस लौट रही थीं।
विज्ञापन




इस बीच डायल-112 के बाइक सिपाही भी मौके पर पहुंचे और प्रकरण की जानकारी ली। कब्रिस्तान की बाउंड्री के पास पहले से घात लगाए बैठे लवकुश वर्मा व उसके दोनों चाचा सत्तु व छोटेलाल ने उसकी मां को पकड़ लिया और लवकुश ने ताबड़तोड़ गर्दन के बाईं तरफ कुल्हाड़ी से तीन वार कर उसे मार डाला। उन्होंने आलिया को भी खदेड़ा, लेकिन वह मौके से भाग निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन




हत्या को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर सीओ सौरभ सिंह, बिसंडा थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। भोर पहर पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को गांव के खेत से गिरफ्तार किया है।



यह रही हत्या की वजह



पूछताछ में सामने आया है कि आलिया ने छह माह पहले गांव के अनुसूचित जाति के लवकुश वर्मा के साथ प्रेम विवाह किया था। लवकुश, आलिया को अपने साथ चार माह पहले हैदराबाद ले गया था।



वहां दोनों के बीच आपसी अनबन होने पर लवकुश ने आलिया को मारा पीटा, जिससे वह बेहोश हो गई थी। बाद में हैदराबाद पुलिस और बिसंडा पुलिस के हस्तक्षेप से आलिया को वापस गांव लाया गया था।



पुलिस ने आलिया को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया था। तब से विवाद चल रहा था। मां-बेटी मजबूरन गांव छोड़कर बबेरू में किराए पर रह रही थीं। इसकी शिकायत मृतका बानो ने बिसंडा थाने में की थी। पुलिस ने कई बार पंचायत भी कराई थी, लेकिन दोनों में बात नहीं बनी थी।




मृतका की बेटी ने गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग के बाद शादी कर ली गई थी, मृतका इस संबंध का विरोध करती थी। इस बात से नाराज युवक ने कुल्हाड़ी से महिला पर वार कर उसकी हत्या कर दी। बेटी की तहरीर पर तीनों हत्यारोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।



सौरभ सिंह, सीओ सदर, बांदा

मृतका बानो। फाइल फोटो।

मृतका बानो। फाइल फोटो।

मृतका बानो। फाइल फोटो।

मृतका बानो। फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed