फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SP protest, scuffle with police

Banda News: सपा का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

Thu, 07 May 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 07 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
SP protest, scuffle with police
फोटो - 18 कचहरी तिराहे पर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। संवाद
बांदा। विभिन्न मांगों को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा प्रस्तावित आंदोलन के दौरान बुधवार को कचहरी तिराहे पर सपाइयों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस ने आंदोलन को विफल करने के प्रयास में कई वरिष्ठ नेताओं को घर में नजरबंद कर दिया, बावजूद इसके पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए विरोध जताया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। जिसके बाद राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार को होने वाले सपा के आंदोलन को देखते हुए सुबह से ही पार्टी के पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व चेयरमैन और जिलाध्यक्ष सहित कई प्रमुख नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया था। सपा नेताओं का आरोप है कि सरकार जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। बड़े नेताओं के नजरबंद होने की सूचना के बाद, वरिष्ठ सपा नेता अशोक दीक्षित और जिला महासचिव एजाज अहमद ने आंदोलन की कमान संभाली। पुलिस की घेराबंदी से बचते हुए, उन्होंने कई कार्यकर्ताओं के साथ अशोक लाट कचहरी तिराहे पर पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस द्वारा रोके जाने पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

फोटो - 18 कचहरी तिराहे पर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। संवाद

फोटो - 18 कचहरी तिराहे पर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed