पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SP workers celebrated Akhilesh's birthday and performed a *havan* and *puja*

Banda News: सपाइयों ने मनाया अखिलेश का जन्मदिन, किया हवन-पूजन

Wed, 01 Jul 2026 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
SP workers celebrated Akhilesh's birthday and performed a *havan* and *puja*
शहर के एक हनुमान मंदिर में हवन-पूजन करते सपाई। संवाद
फोटो-06 शहर के एक हनुमान मंदिर में हवन-पूजन करते सपाई। संवाद
विज्ञापन

फोटो-07 मटौंध कस्बे में पौधरोपण कर जन्मदिन का उत्साह मनाते सपा कार्यकर्ता। संवाद
- चिकित्सालयों में फल किए वितरित, पौधरोपण कर संरक्षित करने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा/नरैनी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को सपाइयों ने उत्साह के साथ मनाया। उनके जन्मदिन पर हवन-पूजन करने के साथ ही कार्यकर्ताओं ने चिकित्सालयों में जाकर मरीजों को फल बांटे।
शहर के पुराने आरटीओ कार्यालय के पास स्थित हनुमान मंदिर में सपा नेता ओम नारायण त्रिपाठी विदित के नेतृत्व में सुंदरकांड पाठ व हवन-पूजन किया गया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर उमेश यादव, आमिर खान मन्नी, राजन चंदेल, प्रियांशु गुप्ता, अबरार फारूकी, प्रदीप परिहार, निलेश श्रीवास्तव, इमरान अली मौजूद रहे। नरैनी में सपा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी में मरीजों और तीमारदारों को फल बांटे। करतल मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर किरण वर्मा, सुमन दिवाकर, मुन्ना पटेल, लालू यादव, चंद्रभान यादव, मनोज यादव, नीरज रैकवार, राजेंद्र यादव मौजूद रहे। मटौंध कस्बे में सपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। इस दौरान इमरान अली राजू, अशोक गौर, नरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, चुन्नू त्रिवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बबेरू में सपा विधायक विशंभर सिंह यादव की अगुवाई में अखिलेश यादव का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान दिलीप सोनी, वरुण यादव, ज्ञान सिंह, छेदीलाल गुप्ता, हरीश पांडेय, रामशंकर, मन्ना गुप्ता मौजूद रहे। इसी तरह कमासिन रोड मढ़ी ढाई पेट्रोल पंप के पास कैंप कार्यालय में किरन यादव, अतुल, जयकरन, महेंद्र सहित अन्य लोगों ने शरबत वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के एक हनुमान मंदिर में हवन-पूजन करते सपाई। संवाद

शहर के एक हनुमान मंदिर में हवन-पूजन करते सपाई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed