{"_id":"6a4a96fc2d1b5be6e6041f7a","slug":"speeding-tractor-runs-over-innocent-child-playing-at-the-doorstep-child-dies-banda-news-c-212-1-sknp1006-149272-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: घर के दरवाजे पर खेल रहे मासूम को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: घर के दरवाजे पर खेल रहे मासूम को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
Sun, 05 Jul 2026 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
मृतक नितिन। फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैलानी (बांदा)। घर के दरवाजे पर खेल रहे तीन वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इससे मौके पर ही मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़कर मौके से भाग निकला। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने बांदा-कानपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम तकरीबन तीन घंटे तक चला। उसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुआवजा और ब्रेकर बनवाने की मांग को स्वीकार करते हुए जाम खुलवा दिया। जाम में रोडवेज बस के अलावा कई वाहन फंसे रहे।
चिल्ला थानाक्षेत्र के पलरा गांव निवासी रमेश कुमार ने बताया कि उसका तीन वर्षीय पुत्र नितिन रविवार को सुबह छह बजे घर के दरवाजे के पास खेल रहा था। तभी बांदा से चिल्ला की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दरवाजे पर खड़े नितिन को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने बांदा-कानपुर मार्ग जाम कर दिया। जाम तकरीबन तीन घंटे तक चला।
हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष चिल्ला आनंद साहू, थाना इंस्पेक्टर पैलानी राममोहन राय, सीओ सदर सौरभ सिंह तथा तहसीलदार पैलानी राधे श्याम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों और परिजनों को समझा कर जाम खुलवाया। ग्रामीण मुआवजे, ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी और ब्रेकर बनवाए जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष चिल्ला आनंद साहू ने बताया कि पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया है।
गांव में यह चौथी घटना, नहीं बना स्पीड ब्रेकर
पैलानी। पिता रमेश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस गांव की यह चौथी घटना है। कई बार प्रशासन से यहां पर स्पीड ब्रेकर बनवाए जाने की मांग भी की जा चुकी है, जो आज तक नहीं बना। इसी जगह विद्युत सब स्टेशन भी है। बच्चों के स्कूल भी हैं। यहां से अक्सर स्कूली बच्चे भी निकलते हैं। (संवाद)