{"_id":"6a7e06cd5e6563d83207b045","slug":"students-conveyed-the-message-of-road-safety-through-a-poster-competition-banda-news-c-12-1-knp1100-1617913-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पोस्टर प्रतियोगिता से विद्यार्थियों ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पोस्टर प्रतियोगिता से विद्यार्थियों ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
विज्ञापन
फोटो-8-पोस्टर दिखाते छात्र। स्रोत: विद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-8-पोस्टर दिखाते छात्र। स्रोत: विद्यालय
= राजकीय इंटर कॉलेज आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
बांदा। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बृहस्पतिवार राजकीय इंटर कॉलेज में एक दिवसीय पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कला के माध्यम से यातायात नियमों के पालन और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव का प्रभावी संदेश दिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए डॉ. पीयूष मिश्रा ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा वा यातायात नियमों की जानकारी दी उन्होंने छात्रों को समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का अहसास कराते हुए दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए आगे आने और मददगार के रूप में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता के दौरान छात्रों के बनाए गए पोस्टरों का अवलोकन करने के बाद प्रियांशु पाल, आदित्य प्रजापति और आकाश के उत्कृष्ट कार्य की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। डॉ. पीयूष मिश्रा ने उपस्थित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।