फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenager dies after spring pierces abdomen in bicycle fall

Banda News: साइकिल से गिरे किशोर के पेट के पास घुसी स्प्रिंग, मौत

Thu, 06 Aug 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies after spring pierces abdomen in bicycle fall
-शहर कोतवाली क्षेत्र के गूलर नाका मोहल्ले की घटना
विज्ञापन

बांदा। साइकिल से मित्र के घर कापी लेने जा रहे कक्षा सात का किशोर अनियंत्रित होकर गिर गया। उसके पेट के निचले हिस्से में साइकिल की गद्दी की स्पिंग्र घुस गई। परिजन ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गूलरनाका मोहल्ला निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसका भांजा अर्थव (12) बुधवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे साइकिल से अपने मोहल्ले से निकलकर मुख्य बाजार स्थित अपने मित्र के घर कापी लेने जा रहा था, रास्ते में वह साइकिल से अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसे में उसके पेट के निचले हिस्से में साइकिल की गद्दी की स्प्रिंग घुस गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजन को जानकारी लगने पर वह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया। परिजन उसे लेकर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उसकी रात 11 बजे मौत हो गई। मामा के मुताबिक, अर्थव के पिता संजय कुमार का डेढ़ साल पहले बीमारी से निधन हो गया था। घर में मां लीला देवी व एक बहन है। मां मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहीं थीं। अर्थव नेशनल कान्वेंट स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि साइकिल से गिरने में लगी चोट से किशोर की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed