फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Water levels of the Yamuna and Ken rivers have risen; the Madauli-Mahbara road is damaged

Banda News: यमुना और केन का जलस्तर बढ़ा, मडौली-महबरा की सड़क क्षतिग्रस्त

Thu, 06 Aug 2026 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Water levels of the Yamuna and Ken rivers have risen; the Madauli-Mahbara road is damaged
फोटो 16-लोधेश्वर नगर की कच्ची सड़क पर जलभराव। संवाद
फोटो 16-लोधेश्वर नगर की कच्ची सड़क पर जलभराव। संवाद
विज्ञापन

फोटो 17- मडौली-महबरा रोड पर बरसात से बना गड्डा। संवाद
फोटो 18- बरसात से क्षतिग्रस्त हुई मडौली-महबरा रोड। संवाद


- खतरे के निशान से दूर हैं दोनों नदियों का जलस्तर
= मंगलवार की रात से शुरू हुई है बरसात, मौसम खुशनुमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा/जसपुरा। बांदा में मंगलवार की रात से शुरू हुई बारिश से यमुना और केन नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। हालांकि अभी जलस्तर खतरे के निशान तक नहीं पहुंचा है। जबकि जसपुरा क्षेत्र में भारी बरसात से मडौली-महबरा रोड क्षतिग्रस्त हो गई है। लोक निर्माण विभाग की टीम ने सूचना पर क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण किया और इसकी मरम्मत के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद यमुना का जलस्तर 85.68 मीटर पर पहुंच गया। यमुना का खतरे का निशान 100 मीटर पर है। इसी तरह से केन का जलस्तर 93.76 मीटर पहुंच गया। केन का खतरे का निशान 104 मीटर है। लगातार हो रही बारिश पर प्रशासन भी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

बारिश के कारण सदर तहसील व शहर से सटे लोधेश्वर नगर में कच्ची सड़क के कारण मोहल्लेवासियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। जलभराव से हो रही परेशानी को लेकर मोहल्ले के लोगों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर, पक्की सड़क बनवाने की मांग की। लोधेश्वर नगर के लोगों का कहना है कि उनके मोहल्ले की मुख्य सड़क कच्ची है। बरसात के कारण पूरी सड़क पर जलभराव हो गया है। इससे आने-जाने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार पानी भरे रहने के कारण सड़क किनारे बने मकानों की नींव कमजोर हो रही है और घरों के गिरने का खतरा भी बन रहा है। बारिश के दिनों में बच्चों और बुजुर्गों के लिए यहां से निकलना जोखिम भरा हो गया है। ज्ञापन देने में माया, रंजना, रेखा, सुमन, राजरानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
दो दिन की बारिश से मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त
जसपुरा। दो दिनों की बारिश ने मडौली कला से इछावर, चंदवारा, पियासी डेरा, सबादा और महबरा गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग काे क्षतिग्रस्त कर दिया है। सड़क पर कीचड़ और गहरे गड्ढे होने से सैकड़ों ग्रामीणों के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं का आवागमन मुश्किल हो गया है। समाजसेवी और पूर्व नौसेना अधिकारी राकेश बाजपेयी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही बरसात होने से सड़क की हालत खराब थी और दो दिन लगातार बरसात होने पर वह क्षतिग्रस्त हो गई है। मडौली कला के शिवाकांत साहू, दिलीप सिंह चौहान, मनोज सैनी, जयकरण निषाद और अरविंद निषाद ने फोन कर सड़क की समस्या से अवगत कराया था। राकेश बाजपेयी ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता से फोन पर बात कर सड़क की तस्वीरें भेजीं। मुख्य अभियंता के निर्देश पर सहायक अभियंता अभय कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त सड़क की जांच की। टीम ने मौसम साफ होते ही तीन दिन के अंदर सड़क की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है।

----
वर्जन
केन नदी के जलस्तर में 25 एमएम की बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि यमुना नदी 13 एमएम बढ़ी है। दोनों ही नदियां फिलहाल खतरे के निशान से काफी नीचे हैं। - राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग प्रखंड तृतीय

फोटो 16-लोधेश्वर नगर की कच्ची सड़क पर जलभराव। संवाद

फोटो 16-लोधेश्वर नगर की कच्ची सड़क पर जलभराव। संवाद

फोटो 16-लोधेश्वर नगर की कच्ची सड़क पर जलभराव। संवाद

फोटो 16-लोधेश्वर नगर की कच्ची सड़क पर जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed