फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The bride approached the District Magistrate after not getting a cylinder for the wedding.

Banda News: शादी के लिए सिलिंडर न मिलने पर दुल्हन पहुंची जिलाधिकारी के पास

Sat, 02 May 2026 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 02 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
The bride approached the District Magistrate after not getting a cylinder for the wedding.
फोटो - 04 डीएम के पास सिलिंडर मांगने पहुंची युवती। स्त्रोत : स्वयं
बांदा। जिले में गैस सिलिंडर की किल्लत के कारण एक दुल्हन को अपनी शादी से पहले जिलाधिकारी के पास मदद की गुहार लगानी पड़ी।
विज्ञापन



पुरख निवासी रामसहाय की बेटी नीलम की शादी सात मई को तय है, लेकिन गैस एजेंसी ने उसे सिलिंडर देने से मना कर दिया। अपने पिता के साथ जिलाधिकारी अमित आसेरी के कार्यालय पहुंची नीलम ने शादी का कार्ड दिखाते हुए सिलिंडर दिलाने की अपील की। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को फटकार लगाई और तुरंत सिलिंडर उपलब्ध कराने का आदेश दिया।




उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी कयामुद्दीन ने बताया कि संबंधित आपूर्ति निरीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही पीड़ित परिवार को सिलिंडर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। बताया कि रोजाना ही शादी-समारोह वाले घरों में सिलिंडर पहुंचाने के लिए सभी गैस एजेंसी संचालकों को पत्र के माध्यम से पूर्ति के निर्देशित किया गया है। इस तरह के एक परिवार को पांच सिलिंडर के ऊपर नहीं दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed