फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The Constitution and democracy are in danger due to the actions of the central and state governments.

Banda News: केंद्र व प्रदेश सरकार से कार्यों से खतरे में है संविधान व लोकतंत्र

Mon, 13 Jul 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 13 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The Constitution and democracy are in danger due to the actions of the central and state governments.
फोटो- डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष मौजूद राजेंद्र पाल व अन्य। स्रोत: कांग्रेस
बांदा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम सोमवार को बांदा पहुंचे। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भूरागढ़ में उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क पहुंचे और बाबा साहब को पुष्प अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन




राजेंद्र पाल गौतम ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की सरकार ने संविधान और लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने भाजपा पर राम मंदिर में दान चोरी, चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत से वोट चोरी और सांसद व विधायकों की खरीद-फरोख्त में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत से लड़ेगी और बांदा की हर सीट पर उसके प्रत्याशी विजयी होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. संजय द्विवेदी दनादन और सत्य प्रकाश द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार प्रकोष्ठ के गठन की मांग की। इस मौके पर पूर्व विधायक शिरोमणि, साकेत बिहारी मिश्रा, आकाश दीक्षित, शिवबली सिंह और रमेश चंद्र कोरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed