{"_id":"6a4a97388b079e1f140665d4","slug":"the-distance-between-satna-and-kalinjar-will-decrease-if-a-bridge-is-built-at-tera-pathra-ghat-banda-news-c-212-1-sknp1006-149261-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: तेरा-पथरा घाट पर बने पुल तो घट जाएगी सतना और कालिंजर की दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: तेरा-पथरा घाट पर बने पुल तो घट जाएगी सतना और कालिंजर की दूरी
Sun, 05 Jul 2026 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
पथरा घाट के पास से नदी पार कर निकलते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। सतना और बांदा के कालिंजर के बीच दूरी को कम करने और कई रमणीय स्थलों के लिए नए रास्ते खोलने वाले तेरा-पथरा घाट पर अब तक पुल नहीं बन सका है। बागे नदी के इस घाट पर पुल निर्माण की मांग पिछले तीन दशक से ग्रामीण करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक किसी सरकार ने इसे स्वीकृति नहीं दी है। जन प्रतिनिधियों से गुहार लगाकर थक चुके ग्रामीणों ने अब खुद ही पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को भेजा और इस प्रस्ताव को स्वीकृति देने की मांग की है।
बागे नदी के तेरा पथरा घाट पर पुल बनाए जाने की मांग 1995 से दर्जनों गांवों के ग्रामीण कर चुके हैं। 2017 में तत्कालीन लोक निर्माण विभाग के मंत्री ने आम जनमानस की मांग और जरूरत को देखते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को भेज कर पुल निर्माण के लिए तेरा और पथरा के बीचोबीच सर्वे करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सर्वे कर प्रस्ताव तैयार कर प्रशासन और फिर शासन को भेजा गया।
इसके बाद से हर चुनाव में जन प्रतिनिधियों की ओर से ग्रामीणों को ठोस आश्वासन दिया जाता रहा, लेकिन यह वादा अब तक पूरा नहीं किया जा सका है। यह हालात तब हैं जब बरसात के दिनों में इस रास्ते पर आवागमन बंद हो जाता है। नदी के आसपास के गांवों के लोगों को नरैनी ब्लॉक व तहसील सहित जिला मुख्यालय आने-जाने में दोगुनी दूरी तय करनी पड़ती है। जिससे लोगों का धन और समय दोनों बर्बाद होता है।
विज्ञापन
रामरतन, स्वामीदीन, रामरक्षा, नीलू द्विवेदी, नरेंद्र शुक्ला का कहना है कि इस पुल के निर्माण हो जाने से पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश सहित लगभग दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों का जुड़ाव तो होगा ही इसके साथ-साथ लोगों को रोजगार के मौके भी मिलेंगे। स्थानीय लोगों ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर नदी पर पुल की मांग दोहराई है।
इंसेट
फोटो-05 गंगादीन यादव
इस पुल के निर्माण से हजारों लोगों का रास्ता सुगम होगा और आवागमन होने से बेरोजगारों को रोजगार भी मिलेगा।
गंगादीन यादव, महुई प्रधान
फोटो-06 बृजेश श्रीवास
पुल निर्माण से कालिंजर और मध्य प्रदेश की दूरी आधे से कम हो जाएगी। जिससे लोगों का रुपया व समय दोनों बचेगा।
बृजेश श्रीवास, पूर्व प्रधान
वर्जन
शासन स्तर से मांग लंबित है। जो जिले की कार्ययोजना बनाई गई है। उसमें प्राथमिकी तौर पर पथरा पुल निर्माण रखा गया है।
ओममणि वर्मा, नरैनी, विधायक