फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The Grain Traders' Association has issued a one-week ultimatum to the mandi administration.

Banda News: गल्ला व्यापार मंडल ने मंडी प्रशासन को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

Tue, 14 Jul 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 14 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
The Grain Traders' Association has issued a one-week ultimatum to the mandi administration.
फोटो-21-व्यापारियों के धरना-प्रदर्शन में बोलते प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा। संवाद - फोटो : निजी अस्पताल में घायल दिनेश चंद का होता उपचार। स्त्रोत: स्वयं
बांदा। गल्ला मंडी में चल रहे धरना-प्रदर्शन के चौथे दिन मंगलवार को व्यापारी नेता और गल्ला व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा कई जिलों के व्यापारी नेताओं के साथ पहुंचे। उन्होंने बांदा प्रशासन को एक सप्ताह में व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण के लिए अल्टीमेटम दिया। इसके बाद पूरे बुंदेलखंड की मंडियों में तालाबंदी करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक से मिलकर उन्हें जनपद की हकीकत बताई जाएगी और इस आंदोलन को प्रदेश व्यापी बनाते हुए वह खुद बांदा में धरना देंगे। कारोबारियों ने सबसे अधिक शिकायत मंडी सचिव की बताई और उन्हें तानाशाह बताया।
विज्ञापन




दोपहर करीब एक बजे मुकुंद मिश्रा बांदा मंडी पहुंचे तो व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मंडी परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद गल्ला व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने मंडी सचिव की कार्यशैली के बारे में प्रदेश अध्यक्ष को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया कि मंडी सचिव व्यापारियों के लाइसेंस का नवीनीकरण केवल एक साल के लिए ही कर रहे हैं। जबकि शासनादेश है कि व्यापारी एक साल, पांच साल और आजीवन के लिए अपना लाइसेंस बनवा सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने अब तक चोरी का खुलासा नहीं होने की बात रखी। व्यापारी नेताओं के संबोधन के बाद मुकुंद मिश्रा ने प्रशासन को एक सप्ताह के अंदर व्यापारियों की मांगों को पूरा करने का समय दिया है।



मुकुंद मिश्रा के साथ उरई से प्रदीप महेश्वरी प्रांतीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष, हमीरपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष केजी अग्रवाल, राठ गल्ला मंडल अध्यक्ष महेश चंद्र अग्रवाल, अतर्रा व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश पांडेय, चित्रकूटधाम व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, कानपुर गल्ला व्यापार मंडल महामंत्री कृपाशंकर त्रिवेदी, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य सुनील पांडेय, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री चारु चंद्र खरे, कर्वी गल्ला व्यापार मंडी मंत्री गुलाब गुप्ता, खुरहंड गल्ला व्यापार मंडल से गौरव गुप्ता, तिंदवारी गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंबिका प्रसाद गुप्ता भी इस आंदोलन में शामिल हुए।




इस मौके पर राजकुमार गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, दिनेश साहू, अंशु गुप्ता, रोहित, राजकिशोर, मोहन लाल, सुनील कुमार गुप्ता, राहुल गुप्ता, ओम नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed