{"_id":"69efd059bd33348af9008217","slug":"the-heat-increased-workers-would-not-work-from-12-noon-to-4-pm-banda-news-c-212-1-bnd1017-145436-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: तपन बढ़ी, दोपहर 12 से चार काम नहीं करेंगे श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: तपन बढ़ी, दोपहर 12 से चार काम नहीं करेंगे श्रमिक
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
पानी के टैंकर से प्यास बुझाती परीक्षा देने आई अभ्यर्थी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बांदा। अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह पारे की बढ़त लगातार जारी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि दोपहर दो बजे तक यह 46.5 तक पहुंचा था। शाम पांच बजे यह 47.4 डिग्री आंका गया। भीषण गर्मी के चलते श्रमिकों ने भी दोपहर 12 से शाम चार बजे तक काम बंद रखा।
सोमवार 27 अप्रैल को सुबह 11 बजे से पारा बढ़ना शुरू हुआ। दोपहर दो बजे तक पारा 46.5 डिग्री पहुंच गया। शाम पांच बजे तक सोमवार का तापमान 47.4 डिग्री दर्ज किया गया।
दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लू के थपेड़े लोगों को झुलसाते रहे। श्रमिक भी अपने-अपने कार्यक्षेत्र से दोपहर के समय पेड़ों की छांव में आराम करते दिखाई दिए।
प्राइवेट बस स्टैंड स्थित गोदाम के बाहर श्रमिक पेड़ की छांव में डेरा डाले रहे। शहर के प्रमुख चौराहों में राहगीरों की संख्या नगण्य रही। बाइक सवार व कार सवार निकलते दिखाई दिए। स्कूलों की छुट्टी होने पर बच्चों के अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल लेने खुद पहुंचे। पानी की बोतल और बच्चों को साफी दुपट्टे और छाता लगाकर स्कूटी और बाइकों से लेकर जाते
नजर आए।
डॉक्टरों की सलाह
गर्मी में घर के बाहर जाने से पहले क्या करें:
हाइड्रेशन: घर से निकलने से पहले एक से दो गिलास पानी पिएं। अपने साथ पानी की बोतल रखें।
पहनावा: हल्के रंग के, ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें। धूप के चश्मे का प्रयोग करें।
सुरक्षा: टोपी, स्कार्फ या छाते का उपयोग करें।
समय का ध्यान: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच सीधे धूप में जाने से बचें।
खानपान: बाहर जाने से पहले हल्का खाना खाएं।
गर्मी से घर आने के बाद क्या करें:
तुरंत एसी/कूलर न चलाएं शरीर को सामान्य तापमान पर आने दें।
सबसे पहले हाथ-मुंह धोएं और पसीना सुखाएं। जरूरत हो तो ठंडे पानी से स्नान करें।
नींबू पानी, ओआरएस का घोल, नारियल पानी, या सत्तू पिएं।
कुछ देर पंखे की हवा में आराम करें।
घर को ठंडा रखने के उपाय
दिन में खिड़की-दरवाजे बंद रखें और पर्दे लगाकर रखें।
सुबह जल्दी और शाम को जब धूप कम हो, तब घर को हवादार बनाने के लिए खिड़कियां खोलें।
घर में पौधे लगाएं और बालकनी में नमी बनाए रखें।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X