{"_id":"6988dffcfa24c5f26406d87b","slug":"the-killers-stuffed-berseem-up-to-his-throat-and-then-strangled-him-to-death-banda-news-c-212-1-bnd1018-140657-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: हत्यारों ने गले तक बरसीम ठूंसी फिर गला दबाकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: हत्यारों ने गले तक बरसीम ठूंसी फिर गला दबाकर मार डाला
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय बालक की कुकर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। शव को उसका शव मिलने के बाद रविवार का उसका पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के पैनल ने किया। इस दौरान उसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। बालक के मुंह में ठूंस-ठूंस कर गले तक बरसीम भरी गई थी ताकि वह शोर न मचा सके। इसके बाद हत्यारों ने उसे गला दबाकर मार डाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। वहीं कुकर्म की आशंका के चलते पैनल ने दो स्लाइड बनाईं हैं। स्लाइडों को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है।
रविवार को हुए पोस्टमार्टम में बालक के शरीर पर मिले चोट के निशान, गले पर दबाव के चिह्न और शव की स्थिति को गंभीरता से लिया गया है। मेडिकल टीम ने स्पष्ट किया है कि कुकर्म की पुष्टि प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद ही आधिकारिक रूप से की जा सकेगी। इसके लिए आवश्यक स्लाइड बनाकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पैनल के डाॅ. नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि बालक की हत्या पांच दिन पूर्व ही गला दबाकर की गई थी। उसके गले तक बरसीम भरी मिली है। डाॅक्टरों ने बताया कि हत्यारोपी ने बेरहमी के साथ हत्या की गई है।
इधर, मृतक के परिजनों का आरोप है कि बालक के साथ अमानवीय कृत्य कर उसकी निर्मम हत्या की गई। परिजनों ने गांव के ही कुछ किशोरों व युवकों पर संदेह जताते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
बबेरू क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि मां की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। तीन टीमें गठित की गई हैं। गांव के कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आते ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। वहीं रविवार की दोपहर गांव के खेत में बालक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Trending Videos