{"_id":"69f0f78e662e09a4a3080989","slug":"the-land-of-banda-is-hotter-than-the-desert-people-are-worried-banda-news-c-212-1-bnd1017-145482-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रेगिस्तान से भी ज्यादा तपी बांदा की धरती, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रेगिस्तान से भी ज्यादा तपी बांदा की धरती, लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 16 शहर के कोतवाली रोड पर छाता लगाकर निकलतीं युवती। संवाद
विज्ञापन
बांदा। जिले में अप्रैल माह में बढ़ते तापमान ने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। बुंदेलखंड का बांदा इस बार रेगिस्तान से भी ज्यादा तप रहा है। बात करें राजस्थान के जैसलमेर की तो यहां का तापमान मंगलवार को अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री आंका गया, जबकि बांदा में पारा तमतमाता रहा। मंगलवार को बांदा का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री तो न्यूनतम 30 डिग्री दर्ज किया गया, जो जैसलमेर से कहीं ज्यादा है। सुबह से ही शुरू हुए लू के थपेड़ों और चिलचिलाती धूप से लोग परेशान रहे। लगातार बढ़ते तापमान को लेकर प्रशासन ने आपदा कंट्रोल रूम खोल कर टोल फ्री नंबर जारी किए हैं।
मंगलवार को भी दिनभर लू के थपेड़े चलते रहे। मंगलवार को दोपहर दो बजे तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा। शाम पांच बजे तक तापमान 45.6 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक सड़कों पर सन्नाटा रहा। राहगीर बेल के जूस और नींबू पानी पीकर गला तर करते नजर आए।
प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर अपील की है कि किसान और श्रमिक अपने काम के समय में बदलाव कर सुबह जल्दी काम शुरू करें। दोपहर होते-होते समाप्त कर विश्राम कर लें। दोपहर बाद चार बजे से दोबारा काम शुरू करें। अपने साथ पानी अवश्य रखें।
हो सके तो पानी के साथ-साथ ग्लूकोज या नींबू आदि का प्रयोग करें। यात्री दोपहर के समय शरणालयों में विश्राम कर आगे की यात्रा करें। तापमान को लेकर दोपहर के समय सार्वजनिक स्थलों और सरकारी दफ्तरों में यात्रियों और फरियादियों की संख्या नाममात्र की रही।
तापाघात (लू) लगने पर जिला आपदा कंट्रोल रूम में करें कॉल
जिला आपदा कंट्रोल रूम के नंबर : 05192-285260 या टोल फ्री नंबर 1077 पर कॉल कर त्वरित मदद पा सकते हैं।
डॉक्टरों की सलाह
गर्मी में घर के बाहर जाने से पहले क्या करें:
घर से निकलने से पहले 1-2 गिलास पानी पिएं। अपने साथ पानी की बोतल रखें।
हल्के रंग के, ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें। धूप के चश्मे का प्रयोग करें।
टोपी, स्कार्फ या छाते का उपयोग करें।
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच सीधे धूप में जाने से बचें।
बाहर जाने से पहले हल्का खाना खाएं।
गर्मी से घर आने के बाद क्या करें:
धूप से आकर तुरंत बहुत ठंडे पानी में न नहाएं और न ही एसी या कूलर के सामने बैठें। शरीर को सामान्य तापमान पर आने दें।
सबसे पहले हाथ-मुंह धोएं और पसीना सुखाएं। जरूरत हो तो ठंडे पानी से स्नान करें।
नींबू पानी, ओआरएस का घोल, नारियल पानी, या सत्तू पिएं।
आराम करें: कुछ देर पंखे की हवा में आराम करें।
घर को ठंडा रखने के उपाय
दिन में खिड़की-दरवाजे बंद रखें और पर्दे गिराकर रखें।
सुबह जल्दी और शाम को जब धूप कम हो, तब घर को हवादार बनाने के लिए खिड़कियां खोलें।
घर में पौधे लगाएं और बालकनी में नमी बनाए रखें।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X