{"_id":"6a5527ea00fccd915c08897a","slug":"the-last-rites-were-performed-at-the-womans-maternal-home-the-family-also-arrived-there-banda-news-c-212-1-sknp1006-149624-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: महिला के मायके में हुआ अंतिम संस्कार, परिवार भी ननिहाल पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: महिला के मायके में हुआ अंतिम संस्कार, परिवार भी ननिहाल पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव में महिला की कुल्हाड़ी से वारकर की गई हत्या के मामले में परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद रविवार देर शाम मृतक महिला के मायके नरैनी में अंतिम संस्कार किया गया। महिला के ममेरे भाई शव को लेकर नरैनी पहुंचे थे। उधर, महिला के दिल्ली से आए पुत्र ने कोर्रही गांव स्थित मकान में ताला लगा दिया है। पूरा परिवार नरैनी ननिहाल चला गया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के गांव कोर्रही निवासी बानो की उसकी बेटी आलिया के सामने दामाद लवकुश वर्मा ने कुल्हाड़ी से गर्दन पर तीन वार करके हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस घटना में तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद एकमात्र चश्मदीद गवाह आलिया से आरोपियों की शिनाख्त कराई गई थी, आलिया ने तीनों की पहचान करते हुए थाने में बताया इन्हीं तीनों से उसकी मां की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की है।
उधर, रविवार को देर शाम पोस्टमार्टम हाउस से पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर मृतका बानो के ममेरे भाई शुहैब शव को लेकर नरैनी पहुंचे। यहां शव दफनाया गया। पुत्र गुलशेर ने बताया कि उन्होंने कोर्रही गांव स्थित अपने मकान में पुलिस की मौजूदगी में ताला लगा दिया है। पूरा परिवार नरैनी में अपने ननिहाल में है।
विज्ञापन
यहां गुलशेर की बहन आलिया, सरीना, रेशमा, भाई शमशेर और दिलशेर अपने मामा के यहां शरण लिए हुए हैं। थानाध्यक्ष बिसंडा चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि तीनों हत्यारोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया है। घटना की विवेचना की जा रही है।