{"_id":"69f78f79d065a3e19e0e9d69","slug":"the-temperature-dropped-by-one-degree-to-41-causing-discomfort-due-to-humidity-banda-news-c-212-1-sknp1006-145769-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पारा एक डिग्री लुढ़ककर 41 पर, उमस ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पारा एक डिग्री लुढ़ककर 41 पर, उमस ने किया परेशान
Sun, 03 May 2026 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 03 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 10 झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर धूप में छाता लगाए खड़ी युवती। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बादलों के आने से उमस और दोपहर के समय तेज धूप से अधिकतम पारा उछलकर 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम पारा भी 26 डिग्री तक रिकार्ड किया गया। हालांकि यह शनिवार की अपेक्षा एक डिग्री लुढ़का है। दोपहर के समय आसमान साफ रहने से तेज धूप निकलने पारे में उछाल रहा। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।
रविवार को सुबह के समय बादलों के छाने से मौसम सुहाना जरूर हुआ, लेकिन 11 बजे तक आसमान साफ होने से पारा बढ़ना शुरू हुआ तो दोपहर तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शाम पांच बजे तक पारा 41 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री पर दर्ज किया गया। हवा में नमी भी 30 प्रतिशत तक रही। तीन से पांच किलोमीटर रफ्तार तक हवा चलीं।
रविवार को उमस और गर्मी से लोग बेहाल रहे। पूर्व की तरह लोग मुंह में साफी और दुपट्टा बांधकर निकले। उधर, जिला प्रशासन की ओर से कचेहरी चौराहे पर खोले गए प्याऊ में राहगीरों गला तर करते दिखाई दिए। पूर्वानुमान में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट मौसम विभाग बता रहा है।