फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three accused arrested for holding electricity team hostage; search on for the fourth.

Banda News: बिजली टीम को बंधक बनाने में तीन आरोपी गिरफ्तार, चौथे की तलाश

Thu, 16 Jul 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 16 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for holding electricity team hostage; search on for the fourth.
अतर्रा। थाना क्षेत्र के गांव बरेहंडा में विद्युत विभाग की टीम को बंधक बनाकर मारपीट करने और जिंदा जलाने के प्रयास के चर्चित मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं चौथे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मामले में आरोपी राजेश कुमार कुशवाहा, मनीष कुशवाहा और विवेक कुशवाहा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जबकि चौथा आरोपी अमित कुशवाहा अभी पकड़ से दूर है। बुधवार को आईजीआरएस पर दर्ज शिकायत के निस्तारण के लिए अवर अभियंता अजय कुमार कनौजिया के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम बरेहंडा गांव पहुंची थी।
विज्ञापन


आरोप है कि शिकायतकर्ता राजेश कुशवाहा और उसके परिजन ने टीम के पांच सदस्यों को घर के एक कमरे में बंधक बना लिया था। तहरीर के मुताबिक आरोपियों ने कमरे में एलपीजी सिलिंडर खोलकर टीम को जिंदा जलाने का प्रयास किया और अवर अभियंता अजय कुमार कनौजिया के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना अवर अभियंता विजय बहादुर ने मोबाइल फोन से उच्चाधिकारियों को दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और टीम को बंधनमुक्त कराया था।

पीड़ित अवर अभियंता अजय कुमार कनौजिया की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ बंधक बनाने, मारपीट, जान से मारने के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा तथा एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed