फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three out of 17 paneer samples failed.

Banda News: पनीर के 17 में से तीन नमूने फेल

Fri, 07 Aug 2026 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 07 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Three out of 17 paneer samples failed.
चित्रकूट। महाराष्ट्र में पनीर पर प्रतिबंध लगने के बाद चित्रकूट में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

पिछले दो वर्षों के दौरान चित्रकूट जिले में पनीर के तीन नमूने जांच में फेल पाए गए हैं। इन नमूनों के फेल होने का मुख्य कारण दूध में पानी की मिलावट बताया गया है।
विज्ञापन

हैरत की बात यह है कि इस वर्ष अप्रैल से अब तक केवल दो नमूने और भरे गए हैं लेकिन उनकी जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। विभाग लैब से रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहा है। कुल मिलाकर पिछले दो साल में 19 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें तीन फेल और दो की रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में भारी मात्रा में पनीर का कारोबार होता है। यहां कई बड़े प्रतिष्ठान पनीर बनाते हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा वर्ष 2025-26 में कुल 17 पनीर नमूनों की जांच की गई थी। इनमें से 14 नमूने मानकों के अनुरूप पाए गए, जबकि तीन नमूने गुणवत्ता के मानकों पर खरे नहीं उतरे।

प्राप्त जांच रिपोर्ट के अनुसार, दूध की खराब गुणवत्ता के कारण ही पनीर की गुणवत्ता पर भी असर पड़ा। फेल हुए दुकानदारों को नोटिस जारी की जा चुकी है। सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी ने बताया कि दुकानदारों पर नोटिस का सही जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed