फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Traffic halted on Padohara Bridge; boats now the only means of transport.

Banda News: पड़ोहरा पुल पर आवागमन बंद, अब नाव बनी सहारा

Thu, 13 Aug 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 13 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Traffic halted on Padohara Bridge; boats now the only means of transport.
फोटो-20-ईंटे डालकर बाधित किया गया क्षतिग्रस्त रपटा पुल का रास्ता। संवाद
पैलानी (बांदा)। नांदादेव और पड़ोहरा के बीच चंद्रावल नदी पर बने रपटा पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद आवागमन रोक दिया गया है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से अब ग्रामीणों के लिए नाव का संचालन कराया जा रहा है। सुरक्षा के लिए पुल के दोनों ओर पुलिस और होमगार्ड तैनात किए गए हैं। वहीं, बांदा और हमीरपुर जाने के लिए एक बड़ी आबादी को लंबा सफर तय करना पड़ रहा है।

10 अगस्त को पुल क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलने के बाद राजस्व और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण किया था। निरीक्षण में पुल का पिलर धंसने और पुल के ऊपर दरार पड़ने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद प्रशासन ने पुल से भारी वाहनों के साथ दोपहिया वाहनों का आवागमन भी रोक दिया।
विज्ञापन

लोगों को क्षतिग्रस्त पुल पर जाने से रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग ने दोनों ओर ईंट की दीवार खड़ी कर दी है। प्रशासन की ओर से आसपास के गांवों में मुनादी भी कराई गई है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को पुल से आवागमन न करने की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल पर आवागमन बंद होने के कारण गांव अमारा, कुटी डेरा, बरेहटा, रामपुर, मड़ौली समेत 30 मजरों की करीब 70 हजार की आबादी की आवाजाही पर संकट खड़ा हो गया है।
बांदा और हमीरपुर तक आने के लिए वाहनों को 20 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। हमीरपुर के लिए ग्रामीणों को पहले पैलानी जाना होगा। यहां से खप्टिहा कलां होते हुए सिसौल होते हुए सफर करना होगा। वहीं, बांदा के लिए पैलानी से खप्टिहा कलां होते हुए बांदा आना होगा। इससे खर्च के साथ-साथ समय भी अधिक लग रहा है।


वैकल्पिक रास्ते के तौर पर नाव का संचालन
पुल से आवागमन बंद होने के बाद लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन ने नाव का संचालन शुरू कराया है। तहसील प्रशासन क्षतिग्रस्त पुल की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। अधिकारियों ने ग्रामीणों और राहगीरों से अपील की है कि जान जोखिम में डालकर क्षतिग्रस्त पुल से आवागमन न करें। सुरक्षित आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग और नाव की सुविधा का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed