फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Married woman hanged herself at home and committed suicide

Banda News: विवाहिता ने घर में फंदा लगाकर दी जान

Thu, 13 Aug 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 13 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself at home and committed suicide
बांदा। घर से परिजन के खेत जाने के बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद जब उसका बेटा घर के अंदर आया तो मां का शव देख उसने शोर मचाया। घटना की जानकारी मिलने पर ससुराल व मायके पक्ष के लोग घर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना पैलानी क्षेत्र के गांव खप्टिहा कलां निवासी पूनम (27) की शादी करीब सात साल पहले थाना तिंदवारी क्षेत्र के गांव सिंघौली निवासी विनोद के साथ हुई थी। विनोद खेती करके परिवार का पालन-पोषण करता है। शादी के बाद पूनम को दो बेटे सत्यम (6) व आदर्श (3) हुए। घर में वह पति, दो बेटे, सास-ससुर और ननद के साथ रहती थी।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह परिजन कृषि कार्य के लिए खेत चले गए थे। घर में पूनम व दो बेटे ही थे। बड़ा बेटा सत्यम भी सुबह मोहल्ले में खेल रहा था। दोपहर बाद करीब दो बजे सत्यम जब घर में पहुंचा तो देखा कि मां का शव दुपट्टे के सहारे छत से लटक रहा है। यह देख उसने बाहर आकर शोर मचाया तो लोग जमा हो गए। उन्होंने विनोद को इसकी सूचना दी। घरवाले मौके पर पहुंचे और मायके पक्ष को तुरंत सूचना दी। मायका पक्ष भी सिंघौली गांव पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष तिंदवारी संदीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके पक्ष की ओर से कोई आरोप नहीं है। परिजन आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed