{"_id":"6a51324b8afb9f1371079464","slug":"train-services-to-be-affected-from-july-21-to-24-due-to-jhansi-manikpur-rail-line-doubling-work-banda-news-c-212-1-sknp1006-149487-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: झांसी-मानिकपुर रेल दोहरीकरण के कारण 21 से 24 जुलाई तक प्रभावित होंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: झांसी-मानिकपुर रेल दोहरीकरण के कारण 21 से 24 जुलाई तक प्रभावित होंगी ट्रेनें
Fri, 10 Jul 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–मानिकपुर रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण के तहत नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। यात्रियों की सुरक्षा व बेहतर रेल संचालन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। इसके चलते 21 से 24 जुलाई तक कुछ रेलगाड़ियां निरस्त रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण होगा और कुछ का आंशिक संचालन किया जाएगा।
बांदा रेलवे स्टेशन मास्टर एसके सुहानी ने बताया कि गाड़ी संख्या 11801 ग्वालियर–प्रयागराज एक्सप्रेस 22 व 23 जुलाई को, गाड़ी संख्या 11802 प्रयागराज–ग्वालियर एक्सप्रेस 23 व 24 जुलाई को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 64601 मानिकपुर–कानपुर सेंट्रल और गाड़ी संख्या 64602 कानपुर सेंट्रल–मानिकपुर मेमू ट्रेन 21 से 23 जुलाई तक संचालित नहीं होगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति जरूर जांच लें। इसके लिए रेलवे हेल्प लाइन नंबर 139 या फिर रेल मदद एप या रेलवे की आधिकारिक ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है। बताया कि परिस्थितियों को देखते हुए अन्य ट्रेनों को भी नियंत्रित करने का काम हो सकता है।
विज्ञापन
इसी क्रम में गाड़ी संख्या 14109 चित्रकूट धाम कर्वी–कानपुर सेंट्रल तथा गाड़ी संख्या 14110 कानपुर सेंट्रल–चित्रकूट धाम कर्वी का संचालन 22 और 23 जुलाई को केवल बांदा स्टेशन तक सीमित रहेगा। इन ट्रेनों का चित्रकूटधाम कर्वी से बांदा के बीच का संचालन प्रभावित होगा।
बताया गया कि नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई लंबी दूरी की ट्रेनों का निर्धारित समय पर नियंत्रण (जरूरत होने पर रास्ते में गाड़ी को रोकने) भी किया जाएगा। इसमें गाड़ी संख्या 18203 दुर्ग–कानपुर सेंट्रल, गाड़ी संख्या 19484 अहमदाबाद मार्ग की ट्रेन, गाड़ी संख्या 26506 सहरसा–अहमदाबाद समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं।