{"_id":"69fa415b53152ff8040fd5dd","slug":"training-in-the-municipality-for-self-enumeration-under-census-2027-banda-news-c-212-1-bnd1018-145900-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व गणना के लिए पालिका में प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व गणना के लिए पालिका में प्रशिक्षण
Wed, 06 May 2026 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 06 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जनगणना 2027 के तहत शुरू की जा रही स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर नगर पालिका में कर्मचारियों और संबंधित कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। शासन के निर्देश पर आयोजित इस प्रशिक्षण में अधिकारियों ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जनगणना की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।
प्रशिक्षण के दौरान नगर पालिका के ईओ श्रीचंद्र चौधरी ने बताया गया कि नागरिक अब आधिकारिक पोर्टल के जरिए स्वयं अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
इसके लिए मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी आधारित लॉगिन करना होगा। इसके बाद राज्य, जिला और स्थानीय विवरण भरते हुए डिजिटल मानचित्र पर अपने घर का स्थान चिन्हित करना होगा। अधिकारियों ने बताया कि स्व-गणना के तहत मकान और परिवार से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां ऑनलाइन दर्ज करनी होंगी। फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रत्येक परिवार को एक यूनिक एसई आईडी प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है।
विज्ञापन
बाद में जब प्रगणक घर पहुंचेगा, तो इसी एसई आईडी के आधार पर दर्ज जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। प्रशिक्षण में यह भी जोर दिया गया कि स्व-गणना से जनगणना प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल और समयबद्ध बनेगी।
साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं और सही जानकारी उपलब्ध कराएं।