{"_id":"69fce73609e98da5fa00fee2","slug":"truck-hits-parked-moped-son-killed-father-injured-banda-news-c-212-1-bnd1018-146001-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खड़ी मोपेड में ट्रक ने मारी टक्कर, बेटे की मौत-पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खड़ी मोपेड में ट्रक ने मारी टक्कर, बेटे की मौत-पिता घायल
Fri, 08 May 2026 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 08 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बिसंडा बाईपास पर बुधवार देर रात सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब पिता-पुत्र निमंत्रण में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे के समय सड़क किनारे मोपेड खड़ी थी। पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड में टक्कर मार दी।
रब्बानी नगर स्थित कालका चौराहा निवासी बाबूलाल गुप्ता अपने बेटे अनमोल के साथ बिलबई गांव से निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात घर लौट रहे थे। बिसंडा बाईपास पर बाबूलाल ने लघुशंका करने के लिए मोपेड सड़क किनारे खड़ी की थी। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाबूलाल दूर जा गिरे, जबकि उनका बेटा अनमोल ट्रक और मोपेड के बीच फंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किशोर करीब 20 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया।
घर्षण से उठी चिंगारी के कारण ट्रक में आग लग गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को भीमापुरवा के पास छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल बाबूलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजन धनंजय गुप्ता ने बताया कि अनमोल कक्षा छह का छात्र था। पिता फेरी लगाने का काम करते हैं। क्षेत्राधिकारी मेविस टॉक ने बताया कि फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।