{"_id":"6a4e9f0217f786d9b3037da5","slug":"truck-runs-over-motorcyclist-bike-catches-fire-banda-news-c-212-1-sknp1006-149403-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रक ने बाइक चालक को रौंदा, बाइक में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रक ने बाइक चालक को रौंदा, बाइक में लगी आग
Thu, 09 Jul 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा (बांदा)। बांदा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को सुबह बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे के बाद बाइक में आग लग गई। पुलिस ने घायल बाइक सवार को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव गुरेह के भीमा पुरवा निवासी उदय सिंह ने बताया कि मंगलवार को भाई योगकरन सिंह की वैवाहिक वर्षगांठ थी। कार्यक्रम में उसका चचेरा भाई अनिकेत (18) देर रात तक कार्यक्रम में शामिल रहा था। बुधवार तड़के तीन बजे अनिकेत बाइक से चित्रकूट जाने के लिए निकला था। बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव के पास बांदा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर चित्रकूट की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे सामने से टक्कर मार दी। हादसे को अंजाम देकर ट्रक लेकर चालक भाग निकला।
एक राहगीर ने हादसा होते देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से बाइक चालक अनिकेत को सीएचसी अतर्रा पहुंचाया, यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जली हुई बाइक के नंबर से शिनाख्त कर घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
अनिकेत दो भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था। वह बांदा शहर के आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था। घटना से मां प्रियंका समेत सभी परिजन बेहाल हैं। बदौसा थानाध्यक्ष राधा कृष्ण तिवारी ने कहा कि ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हुई है। हादसे के सीसीटीवी फुटेज से ट्रक की जानकारी की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बाइक चालक अनिकेत हेलमेट नहीं लगाए था।