फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   UP: The land of Banda burns hotter than the desert; all records shattered as temperature hits 45.6°C

गर्मी का सितम: रेगिस्तान से भी ज्यादा तपी बांदा की धरती, सभी रिकॉर्ड ध्वस्त, 45.6 डिग्री पहुंचा तापमान

Tue, 28 Apr 2026 10:12 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 28 Apr 2026 10:12 PM IST
सार

यूपी का बांदा जिले में गर्मी का सितम चरम पर है। किसान और श्रमिक अपने काम के समय में लाएं बदलाव, वरना लू लग सकती है। टोल फ्री नंबर में तापाघात की सूचना दें। 

विज्ञापन
UP: The land of Banda burns hotter than the desert; all records shattered as temperature hits 45.6°C
बांदा में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में अप्रैल माह में बढ़ते तापमान ने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। बुंदेलखंड का बांदा इस बार रेगिस्तान से भी ज्यादा तप रहा है। बात करें राजस्थान के जैसलमेर की तो यहां का तापमान मंगलवार को अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री आंका गया, जबकि बांदा में पारा तमतमाता रहा। मंगलवार को बांदा का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री तो न्यूनतम 30 डिग्री दर्ज किया गया, जो जैसलमेर से कहीं ज्यादा है। सुबह से ही शुरू हुए लू के थपेड़ों और चिलचिलाती धूप से लोग परेशान रहे। लगातार बढ़ते तापमान को लेकर प्रशासन ने आपदा कंट्रोल रूम खोल कर टोल फ्री नंबर जारी किए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को भी दिनभर लू के थपेड़े चलते रहे। मंगलवार को दोपहर दो बजे तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा। शाम पांच बजे तक तापमान 45.6 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक सड़कों पर सन्नाटा रहा। राहगीर बेल के जूस और नींबू पानी पीकर गला तर करते नजर आए।
विज्ञापन


 

प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर अपील की है कि किसान और श्रमिक अपने काम के समय में बदलाव कर सुबह जल्दी काम शुरू करें। दोपहर होते-होते समाप्त कर विश्राम कर लें। दोपहर बाद चार बजे से दोबारा काम शुरू करें। अपने साथ पानी अवश्य रखें। हो सके तो पानी के साथ-साथ ग्लूकोज या नींबू आदि का प्रयोग करें। यात्री दोपहर के समय शरणालयों में विश्राम कर आगे की यात्रा करें। तापमान को लेकर दोपहर के समय सार्वजनिक स्थलों और सरकारी दफ्तरों में यात्रियों और फरियादियों की संख्या नाममात्र की रही।

तापाघात (लू) लगने पर जिला आपदा कंट्रोल रूम में करें कॉल
जिला आपदा कंट्रोल रूम के नंबर : 05192-285260 या टोल फ्री नंबर 1077 पर कॉल कर त्वरित मदद पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed