फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Waterlogging on the way to school; children slip and fall

Banda News: विद्यालय के रास्ते में जलभराव, फिसलकर गिरते हैं बच्चे

Wed, 15 Jul 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the way to school; children slip and fall
फोटो -18- मिरगहनी गांव में जलभराव से गुजरकर स्कूल जाते बच्चे। संवाद
फोटो -18- मिरगहनी गांव में जलभराव से गुजरकर स्कूल जाते बच्चे। संवाद
विज्ञापन

- गांव के लोगों के आवागमन का मुख्य रास्ता जलभराव से प्रभावित
तिंदवारी। पहली बारिश में ही गांवों के रास्ते दलदल और तालाब में तब्दील हो गए हैं। ऐसी ही समस्या मिरगहनी गांव में बनी हुई है। बारिश के पानी से गांव के मुख्य मार्ग से बस्ती के अंदर गोशाला तक जाने वाला मार्ग जलभराव और कीचड़ से पट गया है।

इस रास्ते से गांव के छात्रों को पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय जाना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ती है। गांव के मनोज तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, शुभम द्विवेदी, सीताराम द्विवेदी, रामहित कुशवाहा, प्रमोद तिवारी सहित अन्य ने बताया कि रास्ते की हालत बेहद खराब है। यह गांव के लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। इसी मार्ग पर विद्यालय के अलावा आंगनबाड़ी, बालवाड़ी केंद्र भी पड़ते हैं। हल्की बारिश से ही रास्ते पर जलभराव हो जाता है और लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चे आए दिन फिसलकर चोटिल होते हैं और उनकी ड्रेस भी खराब हो जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है। वहीं इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश यादव ने बताया कि समस्या दूर कराने के कार्य कराए जाएंगे, जल्द ही मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed