{"_id":"69efd10852f430a65a05150e","slug":"woman-beaten-up-jewellery-stolen-case-filed-against-several-accused-banda-news-c-212-1-bnd1018-145441-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: महिला से मारपीट कर गहने लूटे, कई नामजद पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: महिला से मारपीट कर गहने लूटे, कई नामजद पर मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बांदा। फतेहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम महुई के अंश बल्देव का पुरवा में महिला के साथ मारपीट कर सोने के गहने लूटने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता महिला शांति देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 23 अप्रैल की सुबह करीब 7:30 बजे वह अपने दरवाजे पर बैठी थी। तभी गांव की सुमित्रा गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर रामराज, बच्चीलाल, रामकंधाई, रजऊ व चिल्ली लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए उसके पति संतोष को भी पीट दिया। पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके गले से एक तोले का मंगलसूत्र और नाक का सोने का फूल छीन लिया। घटना में घायल महिला का इलाज रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मामले में शिकायत के बाद फतेहगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज दर्ज कर लिया गया है। लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X