{"_id":"6a5526be41f020723d0ea8d5","slug":"woman-dies-at-clinic-negligence-alleged-banda-news-c-212-1-sknp1006-149621-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: क्लीनिक में महिला मौत, लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: क्लीनिक में महिला मौत, लापरवाही का आरोप
Mon, 13 Jul 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
मृतका उर्मिला। फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बुखार और उल्टी के चलते महिला को परिजन ने प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया। वहां बोतल चढ़ाने के बाद उसने दम तोड़ दिया। परिजन ने डॉक्टर पर गलत इलाज का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की, लेकिन परिजन ने अब तक तहरीर नहीं दी है।
बदौसा थाना क्षेत्र के गांव दुबरिया के गड़रियन पुरवा के प्रेम सिंह यादव ने बताया कि उसकी चचेरी बहू उर्मिला (32) को बुखार और उल्टी होने के चलते कस्बे के ही एक क्लीनिक में ले गए थे। आरोप है कि डॉक्टर ने उर्मिला को बोतल चढ़ाई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। चचेरे ससुर ने बताया कि उर्मिला की आठ माह पहले डिलीवरी हुई थी।
डिलीवरी के दौरान उसके खून की कमी थी। इससे वह बीमार रहती थी। रविवार को उसे बुखार आ रहा था, उसकी प्लेटलेट्स भी घट गई थीं। उर्मिला का पति रामरूप उसे कस्बे के ही एक क्लीनिक में ले गया था। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। परिजन का हंगामा देख डॉक्टर क्लीनिक छोड़कर निकल गए। इस बीच परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बदौसा राधाकृष्ण तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन ने फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है। उधर, सीएमओ डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। अगर परिजन लिखित शिकायत करेंगे, तो कार्रवाई की जाएगी।