फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   woman-dies-by-suicide-after-phone-argument-with-husband-in-banda-pailani

Banda: फोन पर हुई पति से तकरार से आहत हुई पत्नी, उठाया आत्मघाती कदम; फंदे से लटकी मिली लाश

Thu, 09 Jul 2026 07:53 PM IST
बांदा Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 09 Jul 2026 07:53 PM IST
सार

Banda News: पैलानी थाना क्षेत्र के गड़ौला गांव में पति से फोन पर कहासुनी के बाद 25 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से पहले उसने गुस्से में अपना मोबाइल भी तोड़ दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
woman-dies-by-suicide-after-phone-argument-with-husband-in-banda-pailani
शादी के ढाई माह बाद युवती ने लगाया फंदा

विस्तार

पैलानी थाना क्षेत्र के गड़ौला गांव में पति से फोन पर हुई मामूली कहासुनी के बाद एक 25 वर्षीय महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया। गुस्से में आकर महिला ने पहले अपना मोबाइल फोन तोड़ डाला और फिर कमरे में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। देर शाम जब सास घर लौटी, तब इस खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ।

विज्ञापन

फसल कटाई के लिए सूरत से गांव आई थी पत्नी

परिजनों के मुताबिक, गड़ौला गांव निवासी विजय करन पिछले करीब एक साल से गुजरात के सूरत में रहकर काम करता है। उसकी 25 वर्षीय पत्नी सुधा भी उसके साथ सूरत में ही रहती थी। मार्च-अप्रैल में गांवों में होने वाली फसल कटाई के काम को देखते हुए सुधा कुछ समय पहले ही अपने गांव आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूरत वापस जाने को लेकर हुआ था विवाद

जेठ विजय बहादुर ने बताया कि सुधा को मंगलवार को अपने कुछ पड़ोसियों के साथ वापस सूरत जाना था। लेकिन ऐन वक्त पर पड़ोसियों का सूरत जाने का प्रोग्राम रद्द हो गया, जिसके चलते सुधा भी नहीं जा सकी। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे इसी बात को लेकर सुधा की फोन पर अपने पति विजय करन से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि सुधा ने गुस्से में आकर अपना फोन जमीन पर पटक कर तोड़ दिया और कमरे के भीतर चली गई।

विज्ञापन

सास जब मवेशी चराकर लौटी, तो उड़ गए होश

दोपहर में गुस्से में कमरे के अंदर गई सुधा ने छप्पर की धन्नी से दुपट्टे का फंदा बनाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। शाम करीब साढ़े छह बजे जब सुधा की सास कैलशिया खेत से अपने मवेशी (पशु) चराकर घर वापस लौटीं, तो कमरे का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। सुधा का शव फंदे से लटक रहा था। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतका की कोई संतान नहीं थी और सोमवार को ही उसका भाई छंगा उससे मिलने गांव आया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पैलानी थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया। इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद की बात सामने आई है, जिससे आहत होकर महिला ने खुदकुशी की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed