फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth dies after slipping and falling into check dam; family suspects murder.

Banda News: चेकडैम में फिसलकर गिरे युवक की मौत, परिजन ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 05 Jul 2026 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 05 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after slipping and falling into check dam; family suspects murder.
मृतक गुलामनबी। फाइल फोटो।
कालिंजर (बांदा)। चेकडैम में फिसल कर गिरे युवक की मौत हो गई। परिजन ने ससुरालियों पर हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस की जांच में नशे में चेकडैम में गिरने से मौत होना बताया जा रहा है। मृतक नशे का आदी भी था।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र तरहटी गांव निवासी मुन्नी ने बताया कि उसका पुत्र गुलाम नबी (32) शनिवार की शाम करीब चार बजे घर से खाना खाकर अपनी ससुराल सौता रानीपुर गांव के सकतपुर जाने के लिए निकला था। रविवार को सुबह उसका शव सकतपुर स्थित चेकडैम में पड़ा पाया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मां मुन्नी ने बताया कि उसके पुत्र की शादी सकतपुर गांव की साजिया के साथ हुई थी। एक पुत्र एक पुत्री भी है।
विज्ञापन




साजिया मुंबई में रहती है। गुलाम नबी भी 15 दिन पहले मुंबई से आया है। बताया कि गुलाम नबी शराब के नशे का आदी था। पत्नी से शराब पीने को लेकर झगड़ा होता था। उन्होंने आशंका जताई है कि उसके पुत्र की ससुरालियों ने हत्या की है। उधर, कालिंजर थानाध्यक्ष दारा सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि गुलाम नबी नशे का आदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के समय उसने चेकडैम के किनारे मछली खाई थी, वहीं पैर फिसल जाने से यह चेकडैम में गिरकर डूब गया। सुबह पानी में उतराने पर शव मिला है। नशे की वजह से पत्नी मुंबई में रहने लगी थी। सकतपुर में ससुराल में कोई नहीं रहता है। परिजन जो आरोप लगा रहे हैं, उसमें सत्यता नहीं है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed