फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth dies in bike collision; three undergoing treatment.

Banda News: बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, तीन का इलाज जारी

Thu, 16 Jul 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 16 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in bike collision; three undergoing treatment.
बबेरू (बांदा)। दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत होने से घायल हुए चार लोगों में से एक युवक की कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि तीन अन्य का इलाज जारी है।
विज्ञापन


चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र के गांव ओरा निवासी अरविंद यादव (30) वर्तमान में लखनऊ हाईकोर्ट में स्टेनो पद पर तैनात हैं। वह बाइक से अपनी ससुराल बबेरू आए थे। बुधवार को दोपहर करीब एक बजे अपने साले बबेरू के तिंदवारी रोड निवासी अनिल उर्फ नत्थू यादव (32) के साथ चित्रकूट जाने के लिए निकले थे। वह अपनी साइड से जा रहे थे, तभी गांव अछाह के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक उनकी बाइक से टकरा गई थी। दूसरी बाइक पर बिसंडा थाना क्षेत्र के मिलाथू गांव निवासी अमन पटेल (18) व जगत (20) सवार थे। दोनों बबेरू के जेपी शर्मा इंटर कॉलेज से प्रवेश लेकर लौट रहे थे।
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। बाइक चालक अनिल व दूसरी बाइक का चालक अमन पटेल गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। वहां से डॉक्टरों ने चारों को नाजुक हालत में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया। मेडिकल कॉलेज से सभी को कानपुर रेफर कर दिया था। कानपुर ले जाते समय रास्ते में अनिल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल के घर में उनकी पत्नी हीरामनी के अलावा एक बेटा और बेटी भी हैं। अनिल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। बबेरू कोतवाल संजय द्विवेदी ने बताया कि बाइकों की भिड़ंत होने से घायल युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed