{"_id":"6a591c67e7e86b722d08ec2f","slug":"youth-dies-relative-accused-of-poisoning-him-banda-news-c-212-1-sknp1006-149732-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: युवक की मौत, रिश्तेदार पर जहर खिलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: युवक की मौत, रिश्तेदार पर जहर खिलाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के मढ़ियानाका मोहल्ले की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। लंबे समय से बीमार चल रहे युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजन ने साले पर घर के चबूतरे में छोड़कर भागने और जहर खिलाने का आरोप लगाया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मढ़ियानाका मोहल्ला निवासी नीतू सोनी ने बताया कि उसके भाई रामभरोसे (42) का फेफड़ों में संक्रमण का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। उसे दो दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बहन ने भाई की बिसंडा स्थित ससुराल में फोन करके तबीयत खराब होने की सूचना दी थी। बहन का आरोप है कि बुधवार को सुबह 11 बजे ससुराल से आए साले गुड्डू ने रामभरोसे को अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर घर के चबूतरे में छोड़ दिया और बिना किसी सूचना दिए वह मौके से चला गया।
कुछ देर बाद पिता कालीदास घर के बाहर निकले तो उन्होंने रामभरोसे को घर के बाहर बैठे देखा वह उसे अंदर ले गए। रामभरोसे ने बताया कि उसके सिर में तेज तपन है, पिता ने सिर में भीगी पट्टी रखीं, कुछ देर बाद वह सो गया। उसके बाद शाम को पिता ने जब उसे उठाया तो वह नहीं उठा। पिता ने डॉक्टर को बुलाया तो उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया।
बहन का आरोप है कि भाई के मुंह से झाग निकल रहा था, खून भी आया था। उन्हें शंका है कि साले ने जहर खिलाया है। मृतक के एक 11 साल का बेटा है। पत्नी का सात साल पहले निधन हो चुका है। रामभरोसे कानपुर में एक होटल में मजदूरी करता था। वह 10 जुलाई को अपने घर आया था। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि बीमारी की हालत में मौत हुई है। परिजन को शंका है इसलिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।