सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   126 registers will be removed from police stations, everything will be online.

Barabanki News: थानों से विदा होंगे 126 रजिस्टर, सबकुछ होगा ऑनलाइन

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 25 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
126 registers will be removed from police stations, everything will be online.
विज्ञापन
बाराबंकी। थाने या कोतवाली का नाम सुनते ही अब तक दिमाग में मोटे-मोटे रजिस्टरों के ढेर, धूल से भरी अलमारियां और फाइलों में उलझे पुलिसकर्मी की तस्वीर उभरती है, लेकिन अब यह तस्वीर तेजी से बदलने जा रही है। यूपी पुलिस ने थानों में वर्षों से चली आ रही रजिस्टर संस्कृति को खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बाराबंकी, अमेठी, सीतापुर और हरदोई जिलों के दो-दो थानों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत अब 132 रजिस्टरों की जगह सिर्फ आठ रजिस्टर ही रखे जाएंगे, बाकी 126 रजिस्टर ऑनलाइन होगा।
Trending Videos

बाराबंकी में इस बदलाव की शुरुआत शहर कोतवाली और फतेहपुर कोतवाली से की जा रही है। जिले के 24 थानों में 132 रजिस्टर संचालित हो रहे हैं। इनमें से 72 रजिस्टर तो पारंपरिक पुलिसिंग व्यवस्था के तहत वर्षों से चले आ रहे हैं, जबकि बाकी रजिस्टर समय-समय पर जारी नए आदेशों के चलते जुड़ते गए। हालात यह हो गए कि हर नई व्यवस्था के साथ एक नया रजिस्टर बनता गया। पुलिस के पास पहले से ही क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) जैसा आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म मौजूद है, लेकिन उसका पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा है। फिलहाल स्थिति यह है कि केवल एफआईआर दर्ज करने जैसी सीमित सेवाएं ही ऑनलाइन हो रही हैं। अब पायलट प्रोजेक्ट के तहत नई व्यवस्था लागू होने के बाद थानों में अधिकांश रजिस्टर डिजिटल फॉर्म में परिवर्तित हो जाएंगे और हर एंट्री सीधे कंप्यूटर में दर्ज की जाएगी। इससे न सिर्फ रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा, बल्कि उसे कभी भी आसानी से खोजा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed