{"_id":"698e32aa7e737a3b0b0d2084","slug":"184-teachers-received-training-on-smart-classes-barabanki-news-c-315-1-brp1005-158744-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 184 शिक्षकों ने लिया स्मार्ट क्लास का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 184 शिक्षकों ने लिया स्मार्ट क्लास का प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गणेशपुर में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय स्मार्ट क्लासेस प्रशिक्षण का समापन हुआ। यह प्रशिक्षण पीएमश्री योजना के तहत चयनित परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेस के लिए आयोजित किया गया। स्मार्ट क्लासेस के उपयोग से न केवल शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि यह छात्रों को भविष्य की तकनीकी दुनिया के लिए तैयार करने में भी सहायक सिद्ध होगा।
नोडल प्रवक्ता लालचंद ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों से लैस करना है, ताकि वे अपने छात्रों को बेहतर और प्रभावी शिक्षा प्रदान कर सकें। स्मार्ट क्लासेस के माध्यम से शिक्षक डिजिटल साधनों का उपयोग करके जटिल अवधारणाओं को सरल तरीके से समझा सकते हैं, जिससे छात्रों की सीखने की क्षमता बढ़ती है। यह स्मार्ट क्लासेस प्रशिक्षण का तीसरा बैच था, जिसमें ब्लॉक त्रिवेदीगंज और फतेहपुर के कुल 184 शिक्षकों ने भाग लिया। डायट प्राचार्य अमित कुमार ने सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर प्रकाश डाला। (संवाद)
Trending Videos