सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   3,799 answer sheets evaluated on the first day

Barabanki News: पहले दिन 3,799 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 19 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
3,799 answer sheets evaluated on the first day
विज्ञापन
बाराबंकी। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार को जिले के दो केंद्रों पर शुरू हुआ। पहले दिन कुल 1431 आवंटित परीक्षकों में से 699 ही उपस्थित रहे, जिन्होंने 3799 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
Trending Videos

मूल्यांकन के पहले दिन परीक्षकों की उपस्थिति 50 फीसदी से भी कम रही। जीजीआईसी केंद्र पर हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। यहां कुल 163759 उत्तर पुस्तिकाओं में से 141731 प्राप्त हुई थीं। इन प्राप्त उत्तर पुस्तिकाओं में से 3439 का मूल्यांकन 403 परीक्षकों द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जीआईसी केंद्र पर इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई। इंटरमीडिएट के लिए 156594 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई थीं, जिनमें से 89600 प्राप्त हुईं। इन प्राप्त उत्तर पुस्तिकाओं में से 360 का मूल्यांकन 296 परीक्षकों ने किया।
दोनों केंद्रों पर कुल 1431 परीक्षकों को मूल्यांकन कार्य के लिए आवंटित किया गया था। हालांकि केवल 699 परीक्षक ही मूल्यांकन कार्य के लिए उपस्थित हुए।
हाईस्कूल मूल्यांकन की स्थिति जीजीआईसी केंद्र पर हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में तेजी देखी गई। कुल 163759 आवंटित उत्तर पुस्तिकाओं में से 141731 केंद्र को प्राप्त हुई थीं। पहले दिन 403 परीक्षकों ने मिलकर 3439 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सफलतापूर्वक पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed