{"_id":"69bba59189b35891bd0c8ae8","slug":"video-video-ayathhaya-ma-rashhatarapata-ka-thara-ka-lkara-haii-alrata-bhara-vahana-ka-nprta-dayavarata-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अयोध्या में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर हाई अलर्ट, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अयोध्या में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर हाई अलर्ट, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट
अयोध्या में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित किया गया है और यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं।
बुधवार रात 11 बजे से ही अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। इन वाहनों को हैदरगढ़ के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जा रहा है। यह व्यवस्था बृहस्पतिवार शाम 5 बजे तक लागू रहेगी, जिसके दौरान किसी भी भारी वाहन को अयोध्या की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।
लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर चौपुला तिराहा और भिटरिया में विशेष नाकेबंदी की गई है। वहीं, रामसनेहीघाट से भारी वाहनों को हैदरगढ़ की ओर मोड़ा जा रहा है, जबकि हैदरगढ़ से अयोध्या की तरफ उनका प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।
इसके अलावा, बलरामपुर, बहराइच, गोंडा और श्रावस्ती से लखनऊ जाने वाले वाहनों को टिकोरा मोड़ से चहलारी घाट रोड होते हुए सिधौली-सीतापुर मार्ग की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।