सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A glimpse of harmony on Eid, a blend of brotherhood

Barabanki News: ईद पर सौहार्द की झलक, भाईचारे का घुला रंग

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of harmony on Eid, a blend of brotherhood
शहर की ईदगाह में शनिवार को नमाज अदा करते लोग। - फोटो : शहर की ईदगाह में शनिवार को नमाज अदा करते लोग।
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में शनिवार को ईद-उल-फित्र का पर्व पूरे उल्लास, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाजियों ने मुल्क में अमन-चैन, तरक्की व खुशहाली की दुआ मांगी।
Trending Videos

शहर के प्रमुख ईदगाह पीरबटावन में मौलाना अबूजर कासमी ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे शहर में त्योहार का उल्लास छाया रहा। त्योहार के मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहा। डीएम शशांक त्रिपाठी और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने ईदगाह पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। ईदगाह में सांसद तनुज पुनिया, विधायक सुरेश यादव, पूर्व एमएलसी राजेश यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेंद्र वर्मा तथा अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखा उत्साह
देवा, फतेहपुर, सिरौलीगौसपुर, जहागीराबाद, सआदतगंज, सतरिख, कुर्सी, निंदूरा और हैदरगढ़ सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। मसौली बड़ागांव स्थित ईदगाह में मौलाना सगीर अहमद व जैदपुर के मोहल्ला बड़ापुरा स्थित पुरानी ईदगाह पर मुफ्ती अब्दुल हलीम जैदपुरी ने नमाज अदा कराई। दरियाबाद, रामनगर और बंकी समेत विभिन्न इलाकों में लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। पूरे दिन उत्सव का माहौल बना रहा।
देर शाम तक चला मेहमाननवाजी का दौर
ईद के अवसर पर घर-घर दावतों और मेहमाननवाजी का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के चेहरों पर खुशी झलकती रही। लोगों ने एक-दूसरे को सेवइयां खिलाकर रिश्तों की मिठास को और गहरा किया। वहीं कोटवाधाम क्षेत्र स्थित समर्थ साहेब जगजीवन दास के वंशज बड़ी गद्दी के महंत नीलेंद्र बख्श दास ने गांव में रहने वाले कई मुस्लिम परिवार में सेवई भेंट की और उन्हें इस पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed