सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two-year-old boy falls into a tub full of water and dies

Barabanki News: पानी भरे टब में गिरा दो साल का मासूम, मौत

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two-year-old boy falls into a tub full of water and dies
विज्ञापन
फतेहपुर। कोतवाली फतेहपुर के संदूपुर गांव में आंगन में खेलते समय पानी भरे टब में गिरे दो साल के मासूम की डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद से माता पिता बदहवास हैं।
Trending Videos

संदूपुर निवासी मोहित यादव का बेटा आरव शनिवार शाम करीब तीन बजे घर में ही आंगन में खेल रहा था। काफी देर तक वह नजर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उनकी नजर आंगन के पास लगे नल के पास रखे टब पर पड़ी। आरव टब के अंदर पानी में औंधे मुंह पड़ा था। आनन-फानन उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। मासूम बेटे की मौत से मोहित यादव व उनकी पत्नी बेसुध हो गए। वह बार बार कह रहे थे कि अभी आरव ठीक से बोलना भी सीख पाया था, लेकिन उससे पहले ही वह हमेशा के लिए उन्हें छोड़ गया। आरव की छह माह की छोटी बहन भी है। मोहित धान कुटाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed