सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Stone pelting in wire pulling dispute, villager killed, wife injured

Barabanki News: तार खींचने के विवाद में पथराव, ग्रामीण की मौत, पत्नी घायल

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting in wire pulling dispute, villager killed, wife injured
घटना स्थल की जांच करने पहुंचे एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी। - फोटो : घटना स्थल की जांच करने पहुंचे एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी।
विज्ञापन
घुंघटेर। क्षेत्र के महत्वानी गांव में बिजली के तार को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पड़ोसियों के बीच हुए पथराव में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। पुलिस ने घायल महिला की तहरीर पर पड़ोसी दंपती समेत चार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

मूल रूप से हरदोई के संडीला क्षेत्र के मदनखेड़ा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार (50) पिछले करीब 30 वर्षों से अपनी ससुराल महत्वानी गांव में रह रहे थे। परिवार में पत्नी आरती, बेटे अंश (9) व शिव (2) और बेटी मानसी (5) है। ग्रामीणों के अनुसार पड़ोसी मंगू ने सुरेंद्र के आंगन में रखी टिन शेड के ऊपर से बिजली का तार निकाल रखा था। रविवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मंगू पक्ष की ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान सुरेंद्र की पत्नी आरती घायल हो गईं। आरती का आरोप है कि एक ईंट सुरेंद्र के सीने के पास लगी, जिससे वह गिर पड़े। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तत्काल घुंघटेर सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि केबल हटाने को कहने पर मंगू, उसके पुत्र अमित व सुमित और पत्नी ज्ञानवती ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया।
एसएचओ बेचू सिंह यादव ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed