सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Oxygen plant will be installed near the critical care unit.

Barabanki News: क्रिटिकल केयर यूनिट के पास लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plant will be installed near the critical care unit.
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल के निकट बन रहीं क्रिटिकल केयर यूनिट में नया ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। साथ ही जल संचयन प्रणाली भी विकसित की जाएगी। इसके अलावा इसे फायर सिस्टम से भी लैस किया जाएगा। नोडल अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद अब इसके अनुपालन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
Trending Videos


जिला अस्पताल से सटी जमीन पर 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कराया जा रहा है। उम्मीद है कि निर्माण कार्य इसी माह के अंत तक पूरा हो जाएगा। इस यूनिट के शुरू होने से जिला अस्पताल में आए दिन बना रहने वाला बेड का संकट जहां दूर होगा और मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा, क्योंकि यूनिट को पूरी तरह से आधुनिक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हाल ही में जिले की नोडल अधिकारी नीना शर्मा ने यूनिट का निरीक्षण कर इसे जल्द शुरू कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। उन्होंने यहां पर ऑक्सीजन प्लांट, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम (जल संचयन प्रणाली) और फायर सिस्टम लगाने के निर्देश दिए थे, जिसका अनुपालन शुरू कर दिया गया है। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य बताते हैं कि जिले की नोडल अधिकारी के निर्देश पर क्रिटिकल केयर यूनिट के निकट ऑक्सीजन प्लांट, फायर और वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया गया है।

160 बेड का है जिला अस्पताल
जिला अस्पताल अभी तक 160 बेड का है। इसके अलावा 30 बेड की इमरजेंसी है। क्रिटिकल केयर यूनिट के शुरू हो जाने से 50 बेड और बढ़ जाएंगे। इस तरह से अस्पताल में बेडों की संख्या बढ़कर 210 हो जाएगी। इसके अलावा इमरजेंसी में भी बेड बढ़ाए जाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed